चित्रकूट सदर से सपा विधायक को ढाई घंटे में 20 बार आई काॅल; आरोपित बोला- जल्द तुमको मरवा दूंगा, तुम्हारी विधायकी धरी रह जाएगी
चित्रकूट सदर से सपा विधायक अनिल प्रधान को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें एक ही नंबर से तीन घंटे में करीब 40 बार कॉल कर गाली-गलौज और धमकी दी गई, ...और पढ़ें

सपा विधायक अनिल प्रधान।
HighLights
सपा विधायक अनिल प्रधान को तीन घंटे में 40 बार काल कर दी जान से मारने की धमकी
नामजद मुकदमा दर्ज, एसओजी और सर्विलांस टीम जांच में जुटी, आरोपी की लोकेशन नवी मुंबई में मिली
जागरण संवाददाता, चित्रकूट। जल्द तुमको मरवा दूंगा, तुम्हारी विधायकी धरी रह जाएगी...। शुक्रवार रात फोन पर मिली इस धमकी से चित्रकूट सदर के समाजवादी पार्टी विधायक अनिल प्रधान और उनके समर्थकों में खलबली मच गई है। विधायक के मोबाइल पर रात 9:23 बजे से 12 बजे के बीच एक ही नंबर से करीब 40 बार सामान्य काल, वाट्सअप काल और वीडियो काल की गई।
हर बार फोन करने वाले ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और विधायक की दिनचर्या की जानकारी होने का दावा किया। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विधायक कार्यालय प्रभारी राजेश कुमार की तहरीर पर मानिकपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर कल्याणगढ निवासी रामविश्वास और उसके मोबाइल फोन नंबर 8828279995 के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विधायक अनिल प्रधान ने बताया कि आरोपित बार-बार कह रहा था कि उसे उनके कार्यालय से निकलने का समय और गतिविधियों की पूरी जानकारी है।
लगातार धमकी भरे काल आने से वह और उनके समर्थक असहज हैं। उन्होंने आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाल दुर्गविजय सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एसओजी और सर्विलांस टीम को सौंप दी गई है। प्रारंभिक जांच में जिस मोबाइल नंबर से काल की गई, उसकी लोकेशन नवी मुंबई मिली है।
खबरें और भी
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि काल करने वाला वही नामजद व्यक्ति है या किसी अन्य ने उसके नाम और नंबर का इस्तेमाल किया। उनका कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।