Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    च‍ित्रकूट में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश;   रामनगर में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान झुलसा

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 02:22 PM (IST)

    चित्रकूट में मौसम ने करवट ली, तेज हवाओं और बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली। इसी दौरान रामनगर में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया ...और पढ़ें

    आकाश में छाए हुए बादल। - जागरण

    आकाश में छाए हुए बादल। - जागरण


    HighLights

    1. चित्रकूट में मौसम बदला, तेज हवाओं संग बारिश हुई।

    2. रामनगर में आकाशीय बिजली गिरने से किसान झुलसा।

    3. तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

    जागरण संवाददाता, चित्रकूट। तपोभूमि में बुधवार रात से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा था। गुरुवार को इसका असर साफ नजर आया। आम दिनों में सुबह 10 बजे तक तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से कतराते हैं, लेकिन गुरुवार को मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

    इसी बीच रामनगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया। रामनगर निवासी 37 वर्षीय वीरेंद्र खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गए। स्वजन ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामनगर में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

    स्वजन ने बताया कि वीरेंद्र सुबह करीब साढ़े दस बजे खेत में भूसा भरने के लिए गए थे। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। तभी आकाशीय बिजली गिरने से वह इसकी चपेट में आ गए। मौसम में आए बदलाव से जिले के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

    पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था, जिससे लोग भीषण गर्मी से बेहाल थे। गुरुवार को अधिकतम तापमान घटकर 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान में आई इस गिरावट से लोगों ने राहत महसूस की और बाजारों में भी चहल-पहल देखने को मिली। रैपुरा थाना प्रभारी अशुतोष तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी राजस्व विभाग को जानकारी दे दी गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- वाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास पर FIR, महिलाओं की अश्लील फोटो पोस्ट करने का आरोप