Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास पर FIR, महिलाओं की अश्लील फोटो पोस्ट करने का आरोप

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 11:02 AM (GMT+05:30)

    चित्रकूट के लालापुर स्थित वाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास पर फेसबुक पर महिलाओं के अश्लील वीडियो और फोटो पोस्ट करने के आरोप में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, चित्रकूट। लालापुर स्थित वाल्मीकि आश्रम लगातार सुर्खियों में है। बुधवार को दो महिलाओं ने आश्रम के महांत भरतदास पर फेसबुक में अश्लील वीडियो व फोटो पोस्ट कर टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज कराया है।

    दो महिलाओं ने अलग-अलग तहरीर देकर आरोप लगाया कि महांत भरतदास लगातार कई दिन से इंटरनेट मीडिया में उनकी फोटो लगाकर अश्लील टिप्पणी कर रहे हैं।

    उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ भी अभद्र व अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। बीते दिनों महांत ने इंटरनेट मीडिया में भाजपा के पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा के परिवार की महिलाओं पर भी अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद उस मामले में भी मुकदमा दर्ज हुआ था।

    तब पूर्व सांसद ने समर्थकों के साथ आश्रम में धरना दिया था। तब से महांत का कोई पता नहीं है, लेकिन उनका फेसबुक अकाउंट सक्रिय है। रैपुरा थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि आइटी एक्ट के तहत महांत पर दो मामले दर्ज किए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- 10 करोड़ के गबन मामले में EOW की बड़ी कार्रवाई, प्रयागराज BHS के तत्कालीन प्रिंसिपल पर मुकदमा दर्ज