देवरिया में बाल गृह का नौ वर्षीय छात्र स्कूल से भागा, पुलिस तलाश में जुटी
देवरिया में राजकीय बाल गृह बालक का नौ वर्षीय छात्र पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से फरार हो गया। होमगार्ड की निगरानी के बावजूद वह कक्षा से चकमा देकर भागा ...और पढ़ें

प्रतिदिन होमगार्ड स्कूल में जाता था छोड़ने। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
राजकीय बाल गृह का नौ वर्षीय छात्र स्कूल से फरार।
होमगार्ड प्रतिदिन छात्र को स्कूल छोड़ने जाता था।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बालक की तलाश कर रही।
जागरण संवाददाता, देवरिया। राजकीय बाल गृह बालक में रहने वाला नौ वर्षीय बालक पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज से फरार हो गया। एक होमगार्ड उसे प्रतिदिन पढ़ने के लिए साथ लेकर स्कूल जाता था। स्कूल में पढ़ाई के दौरान वह कक्षा से चकमा देकर मंगलवार को भागने में सफल रहा। कोतवाली पुलिस बालक की तलाश कर रही है।
राजकीय बाल गृह बालक में रहने वाला बालक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता था। प्रतिदिन पूरी सुरक्षा के बीच एक होमगार्ड उसे पढ़ने के लिए स्कूल ले जाता था। स्कूल से छुट्टी होने पर उसे साथ लेकर राजकीय बाल गृह जाता था। स्कूल की छुट्टी के समय जब होमगार्ड कक्षा में पहुंचा तो बालक गायब था।
उसने इस बात को प्रधानाचार्य को बताई तो खलबली मच गई। बाल गृह बालक के अधीक्षक समेत कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल के सीसी कैमरे खंगाले गए। जिसमें दोपहर तक बालक स्कूल की कक्षा व आस पास दिखा है। उसके बाद वह कैमरे में नहीं दिख रहा है।
इससे पता चलता है कि वह दोपहर बाद कक्षा से किसी बहाने लापता हुआ है। दो माह पूर्व भी एक बालक चहारदीवारी फांद कर फरार हो गया था। उसे पकड़ने में कोतवाली पुलिस को एक माह बाद सफलता मिली।
यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन जंग की भेंट चढ़ा देवरिया का लाल, इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राकेश राय ने बताया कि बालक के पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज से लापता होने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। सीसी कैमरे की फुटेज देखने के साथ ही बालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।