देवरिया में निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मासूम की मौत, हंगामा के दौरान मची अफरातफरी
देवरिया के साकेत नगर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान छह वर्षीय बच्ची श्रेयसी यादव की मृत्यु हो गई। स्वजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
देवरिया के निजी अस्पताल में बच्ची श्रेयसी की मौत।
परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, देवरिया। शहर के साकेत नगर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार रात एक मासूम बच्ची की मृत्यु हो गई। घटना के बाद आक्रोशित स्वजन ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।
खामपार थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी रविंद्र यादव ने अपनी भांजी छह वर्षीय श्रेयसी यादव पुत्री स्वर्गीय आमोद यादव की तबीयत बिगड़ने पर 14 जुलाई को साकेत नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। स्वजन का आरोप है कि गुरुवार रात करीब 11 बजे उपचार के दौरान बच्ची की मृत्यु हो गई।
बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही स्वजन शोकाकुल हो गए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर के सिक्सलेन फ्लाईओवर पर बनेंगी तीन रोटरी, 22 जुलाई को होगा लोकार्पण
सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यदि परिजनों की ओर से तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।