यूपी के किसानों को बड़ी राहत दे सकती है योगी सरकार, धान के बीज खरीद पर मिलेगा भारी अनुदान
देवरिया के किसानों को धान के बीज खरीदने पर 25 से 50 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। सरकार ने खरीफ में बोए जाने वाले प्रमाणित बीजों पर अनुदान की दरें तय कर द ...और पढ़ें
-1777638739578_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देवरिया। धान की बीज को लेकर किसान परेशान हैं। इधर सरकार ने इस वर्ष खरीफ में बोए जाने प्रमाणित बीजों पर अनुदान की दरें तय कर दी हैं। इससे किसानों को बीज खरीद में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। किसानों अपनी सुविधा अनुसार समीप के कृषि बीज भंडार से बीज ले सकते हैं।
जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने बताया कि खरीफ में विभिन्न फसलों के बीज वितरण के लिए शासन ने किसानों को अनुदान की राशि निर्धारित कर दी है। जिसमें 10 वर्ष से कम अवधि वाली धान की प्रजातियों (जैसे एमटीयू-1318, 1155, पीआर-126,131 आदि) पर प्रति कुंतल 4864 रुपये की दर निर्धारित की गई है।
इसमें किसानों को 2432 रुपये अनुदान मिलेगा, जबकि शेष 2432 रुपये कृषक अंश रहेगा। इसी तरह धान की महीन प्रजातियों पर 4893 रुपये प्रति कुंतल दर तय है, जिसमें 2446.50 रुपये अनुदान और उतनी ही राशि किसान को देनी होगी।
वहीं, बासमती प्रजातियों (पीबी-1692, 1718,1847,1885, 1509 आदि) के लिए बीज दर 6346 रुपये प्रति कुंतल रखी गई है। इस पर 2600 रुपये अनुदान मिलेगा, जबकि 3746 रुपये कृषक अंश होगा। उन्होंने बताया कि धान की बुवाई कराने वाले किसान नजदीक के बीज भंडार से धान का बीज छूट की धनराशि के तहत खरीद सकते हैँ।