Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती, युवक के आने पर उतरी नीचे

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 08:35 PM (IST)

    पथरदेवा में एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसने कहा कि प्रेमी के आने पर ही नीचे उतरेगी। ...और पढ़ें

    प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती।

    प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, पथरदेवा। एक युवती प्रेमी से शादी की जिद में हरिमहुआ गांव के दक्षिण में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक हुई इस घटना से गांव में अफरातफरी मच गई।

    जब युवती ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक उसका प्रेमी मौके पर आकर शादी करने की बात नहीं कहेगा, वह नीचे नहीं उतरेगी, अन्यथा कूदकर जान दे देगी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। प्रेमी को घटनास्थल पर बुलाया गया, इसके बाद ही युवती को टावर से नीचे उतारा जा सका।

    पुलिस के अनुसार, हरिमहुआ गांव की रहने वाली संध्या पुत्री विक्रम चौहान अचानक टावर पर चढ़ गई। यह देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और सभी उसे समझाकर नीचे उतरने की कोशिश करने लगे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही।

    ग्रामीणों की सूचना पर बघौचघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवती ने पुलिस और ग्रामीणों के सामने अपने ही गांव के रहने वाले आकाश कुशवाहा पुत्र परमहंस को बुलाने की मांग रखी।

    पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को मौके पर बुलवाया। युवक के पहुंचने के बाद युवती टावर से नीचे उतर गई। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई। थानाध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया गया है और मामले में बातचीत कर समाधान का प्रयास किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम में दोस्ती फिर शुरू हुई लव स्टोरी... फिर पति को छोड़ प्रेमी संग जाने की जिद

    यह भी पढ़ें- सौतेले पिता ने छह साल की बेटी से दुष्कर्म कर की हत्या, ग्रेटर नोएडा में सनसनी

    खबरें और भी