Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया में युवती से छेड़खानी, बिजली विभाग के जेई समेत चार पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 09:53 AM (IST)

    देवरिया में एक युवती की शिकायत पर बिजली विभाग के जेई शैलेश गौतम समेत चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. युवती की शिकायत पर जेई समेत चार पर मुकदमा।

    2. बिजली विभाग के आवास पर छेड़छाड़ का आरोप।

    3. शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी।

    जागरण संवाददाता, देवरिया। शहर के कैलाशपुरी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने बिजली विभाग के जेई समेत चार नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

    युवती का आरोप है कि उसकी सहेली ने उसे मिलने के लिए बुलाया, जहां पहले से मौजूद युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में विजली विभाग का जेई भी शामिल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पीड़िता के अनुसार, तीन जुलाई की रात करीब आठ बजे उसकी सहेली ने उसे आइटीआइ के पास स्थित बड़ी सब्जी मंडी में बुलाया। वहां सहेली के साथ जेई शैलेश गौतम तथा अन्य लोग मौजूद थे।

    आरोप है कि सभी ने उसे जबरन बिजली विभाग के आवास परिसर के पास ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया। वहां शराब पी जा रही थी और उसके साथ अशोभनीय हरकत करते हुए छेड़छाड़ की गई। किसी तरह कमरे से निकलकर उसने डायल-112 पुलिस की मदद ली, जिसके बाद उसकी जान बच सकी।

    यह भी पढ़ें- देवरिया में आधार-खतौनी की गड़बड़ी से 1.07 लाख किसानों की फार्मर आईडी अटकी, योजनाओं का लाभ मुश्किल

    पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना की शिकायत लेकर जब वह अपनी सहेली के घर पहुंची तो नीरज पांडेय, उसके पिता तथा अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी।

    तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित शैलेश गौतम, नीरज पांडेय, नीरज के पिता तथा बिजली विभाग के कुछ अज्ञात कर्मचारियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 351(2), 352 और 74 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

    खबरें और भी