देवरिया में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 10 से ज्यादा लोग घायल
देवरिया के खामपार स्थित पिपरा दक्षिण पट्टी में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने से महिलाओं सहित 10 से अधि ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देवरिया। भूमि विवाद को लेकर खामपार के ग्राम पिपरा दक्षिण पट्टी में शनिवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद बात बढ़ गई और दोनों पक्षों से लाठियां चटकने लगी और ईंट-पत्थर चलने लगे। इस घटना में दोनों पक्षों के महिलाओं सहित 10 से अधिक लोग घायल हो गए।
सभी घायलों का उपचार भाटपाररानी पीएचसी पर कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गंभीरावस्था में एंबुलेंस से महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
घायलों में एक पक्ष के 40 वर्षीय वासुदेव शर्मा पुत्र शिव बालक शर्मा, 30 वर्षीय मुन्ना शर्मा पुत्र सर्वजीत, 23 वर्षीय कुंती देवी पत्नी अमित, 30 वर्षीय अमित पुत्र वासुदेव, 17 वर्षीय रोहित शर्मा पुत्र मोहन, 20 वर्षीय निर्मला पत्नी मोहन और 30 वर्षीय नंदिनी पत्नी अमित तथा दूसरे पक्ष की 45 वर्षीय रामवती पत्नी जनार्दन, 50 वर्षीय भगवती देवी पत्नी हीरालाल चौहान, 30 वर्षीय रीता देवी पत्नी विनोद, 14 वर्षीय आलोक पुत्र विनोद तथा 14 वर्षीय अतुल पुत्र जनार्दन शामिल हैं।
थानाध्यक्ष खामपार प्रदीप अस्थाना ने बताया कि घटना संज्ञान में है, पुलिस मौके पर गई थी। घटना को लेकर अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बाइक में तेल भराने आए बदमाशों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन से लूटे 35 हजार, असलहे के बल पर वारदात को अंजाम