देवरिया में 24 घंटे बाद भी नहीं हो मृतक राजू का अंतिम संस्कार, पुलिस रही परेशान
देवरिया के रामपुर कारखाना में राजू शर्मा की हत्या के बाद 24 घंटे तक अंतिम संस्कार नहीं हो सका, क्योंकि पीड़ित परिवार और भीम आर्मी ने आरोपियों के खिलाफ ...और पढ़ें

प्रशासन के लोगों को ज्ञापन पत्र सौंपते लोग। जागरण
HighLights
राजू शर्मा का अंतिम संस्कार 24 घंटे तक रुका रहा।
पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की।
भीम आर्मी ने मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग रखी।
संवाद सूत्र, रामपुर कारखाना, (देवरिया)। मृतक राजू शर्मा के अंतिम संस्कार से पहले आरोपितों के घर पर बुलडोजर चलाने तथा एनकाउंटर करने की मांग पीड़ित परिवार की हेमा करने लगी। जिसको लेकर पुलिस परेशान रही। उधर अंतिम संस्कार कराने के लिए उपजिलाधिकारी प्रवीण कुमार, सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी तथा रामपुर कारखाना थानाध्यक्ष अश्विनी प्रधान, तरकुलवा भूपेंद्र सिंह, बघौचघाट अनिल तिवारी, महुआडीह अमित राय, सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे। बड़े भाई के आने के इंतजार में आखिरकार 24 घंटे बाद अंतिम संस्कार नहीं हो सका।
शुक्रवार की सुबह रास्ते के विवाद को लेकर रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक पक्ष के राजू शर्मा पुत्र स्व दशरथ शर्मा के ऊपर दूसरे पक्ष के एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
घटना में पांच महिला समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज भेजवाया गया। घटना के बाद मृतक के शव को पुलिस लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रीति शर्मा के तहरीर पर तीन नामजद सहित कुल नौ लोगों के विरुद्ध हत्या सहित गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार की रात में ही मृतक राजू का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके घर पहुंच गया। अंतिम संस्कार करने के लिए मृतक का बड़ा भाई शिवम शर्मा के विदेश से आने का इंतजार होता रहा। शनिवार की सुबह से ही इंतजार करते-करते साढ़े सात बजे वह अपने घर पहुंचा। इधर मृतक राजू के हत्यारों के विरुद्ध पीड़ित परिवार की हेमा ने आरोपितों के घर पर बुलडोजर चलाने एनकाउंटर करने की मांग करने लगी।
इस दौरान ग्रामीण सहित अन्य लोग भी पहुंच गए। सैकड़ों की तादाद में लोग आ गए। जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। न आने पर दाह संस्कार न करने की चेतावनी देने लगे। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन, एसडीएम सकते में आ गए। घंटों तक पंचायत चलती रही
घटना में घायलोंं का हुआ मेडिकल, चल रहा है उपचार
नौतन हथियागढ़ में मृतक राजू हत्याकांड में एक पक्ष के हरिओम शर्मा, नवनाथ शर्मा, हेमा, धनेश्वरी, संजना, तारा, सानू तथा सुधीर विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सुधीर विश्वकर्मा का भी चाकू लगने के कारण गंभीर इलाज चल रहा है। वही शनिवार को रामपुर कारखाना पुलिस ने घटना में घायल सानू, तारा तथा हेमा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी में ले जाकर मेडिकल कराया। जबकि संजना, धनेश्वरी, नवनाथ, हरिओम का इलाज अभी प्राइवेट चिकित्सालय में चल रहा है।
खबरें और भी
शाम 7:30 बजे पहुंचा मृतक का भाई, रो पड़े स्वजन
मृतक राजू शर्मा के बड़े भाई शिवम शर्मा के विदेश से आने का शनिवार की शाम तक इंतजार होता रहा। घर वालों का कहना था कि जब तक वह नहीं आएगा चिता को अग्नि कौन देगा। इसके लिए राजू का अंतिम संस्कार रुका हुआ था। आखिरकार साढ़े सात बजे के लगभग शिवम घर पहुंचा तो उसे देखते ही घर के सदस्य चीत्कार मार कर रोने लगे। प्रशासनिक अधिकारी उसे पास बुलाकर वार्ता करने में करने लगे।
यह भी पढ़ें- देवरिया में अतिक्रमण हटाने की नोटिस से पहले ही चला दिया बुलडोजर, विरोध के बाद कार्रवाई पर रोक
दाह संस्कार करने में भीम आर्मी के लोगों ने प्रशासन की बढ़ाई मुश्किल
मृतक राजू शर्मा के अंतिम संस्कार करने के लिए जहां ग्रामीण सहित पुलिस की पूरी तैयारी थी, इसी बीच आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के कुछ लोग नौतन हथियागढ़ पहुंच गए तथा दाह संस्कार करने से घर वालों को मना कर दिया और प्रशासन की मुश्किल बढ़ा दिए। बाद में मामला बिगड़ते देख ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद वे चले गए।
जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन पत्र देकर विभिन्न प्रकार की मांग करने लगे। जिसको लेकर मामला तूल पकड़ लिया। दो घंटे तक पुलिस व प्रशासन के लोगों से तू तू मैं होती रही। भीम आर्मी के लोगों का कहना था कि पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से तत्काल पांच लाख की सहायता राशि प्रदान की जाए। मृतक परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद की जाए।
पीड़ित परिवार के एक आश्रित सदस्य को सरकारी सेवा में नियोजित किया जाए। पीड़ित परिवार को सुरक्षा के दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से सरकारी असलहा का लाइसेंस प्रदान किया जाए। नामजद आरोपितों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए। इस प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कराकर दोषियों को कठोरतम सजा दिलाई जाए।
इस मांग को लेकर वे मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा मुख्यमंत्री को मौके पर बुलाए जाने की मांग करने लगे। इस दौरान भीम आर्मी के प्रदेश संयोजक ईश्वर चंद्र विश्वकर्मा, जंग बहादुर, मंडल प्रभारी विजय कुमार साहनी, राजू चौहान सहित अन्य लोग शामिल रहे।