Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया में चलती ट्रेन से यात्री को धक्का, लूटपाट में असफल हुए बदमाश

    Updated: Fri, 09 Jan 2026 07:20 AM (IST)

    गोरखपुर से इंटरसिटी एक्सप्रेस से आ रहे एक यात्री को देवरिया के तुर्तीपार स्टेशन के पास बदमाशों ने लूटपाट में असफल होने पर चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. लूटपाट में असफल होने पर यात्री को धक्का दिया।

    2. देवरिया के तुर्तीपार स्टेशन के पास हुई घटना।

    3. घायल यात्री प्रभात रंजन मिश्र अस्पताल में भर्ती।

    संवाद सूत्र, मईल (देवरिया)। गोरखपुर से इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से आ रहे यात्री को बदमाशों ने छिनैती में असफल होने पर तुर्तीपार स्टेशन के समीप गुरुवार की देर रात चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार भागलपुर पीएचसी पर चला।

    लार थाना क्षेत्र के धकपुरा गांव निवासी प्रभात रंजन मिश्र के साथ हुई। पीड़ित के अनुसार, वह गोरखपुर से इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन तुर्तीपार स्टेशन पर नहीं रुकती है, इसलिए वह बेल्थरा रोड स्टेशन जाने के लिए उसी ट्रेन में सवार थे, जहां उतरकर डेमू ट्रेन से तुर्तीपार आना था।

    इसी दौरान जब इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन तुर्तीपार के समीप पहुंची, तभी चार-पांच की संख्या में मौजूद बदमाशों ने उनके साथ छिनैती का प्रयास किया।विरोध किए जाने पर बदमाशों ने उन्हें चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।

    ट्रेन से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

    यह भी पढ़ें- पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर को SGPGI में कराया गया भर्ती, डॉक्‍टरों ने द‍िया हेल्‍थ अपडेट

    अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि इस रेलखंड पर इस तरह की यह तीसरी घटना है। लगातार हो रही घटनाओं से यात्रियों में भय का माहौल है। जीआरपी भटनी थानाध्यक्ष बीबी राजभर ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। पता कराता हूं। पांच जनवरी को ट्रेन से गिरने की घटना तुर्तीपार के समीप हुई थी।