देवरिया में पुलिस और चेन स्नेचरों की मुठभेड़: एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा साथी दबोचा गया
देवरिया में बहादुरपुर-पड़री मार्ग पर पुलिस और चेन स्नेचरों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और दूसरा साथी ...और पढ़ें
-1785558516910_m.webp)
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण
HighLights
देवरिया में पुलिस और चेन स्नेचरों के बीच मुठभेड़ हुई।
एक बदमाश के पैर में गोली लगी, दूसरा साथी गिरफ्तार।
छीना गया मंगलसूत्र और दो तमंचे बरामद किए गए।
जागरण संवाददाता, देवरिया। बहादुरपुर-पड़री मार्ग पर शुक्रवार देर रात पुलिस और चेन स्नेचरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दूसरे साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से छिनैती का मंगलसूत्र और दो तमंचे बरामद किए हैं। गोली से घायल बदमाश को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। रात करीब 1:20 बजे बहादुरपुर से पड़री जाने वाले मार्ग पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों भागने लगे। आरोप है कि इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान कलीम शेख पुत्र नैरूल्लाह शेख, निवासी मोहन मुंडेरा, थाना रामपुर कारखाना के रूप में हुई वहीं, उसके दूसरे साथी मुसाफिर पुत्र हसनैन, निवासी मोहन मुंडेरा, थाना रामपुर कारखाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को इसी मार्ग पर टहल रही एक महिला का मंगलसूत्र झपटामार कर दोनों बदमाश फरार हो गए थे। घटना के बाद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। मुठभेड़ के बाद तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से महिला से छीना गया मंगलसूत्र और दो तमंचे बरामद किए गए।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- देवरिया में पथराव मामले को लेकर बड़ी कार्रवाई, दारोगा-लेखपाल और सचिव समेत पांच सस्पेंड
प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि बहादुरपुर फोरलेन से पड़री जाने वाले मार्ग पर हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि उसके दूसरे साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।