Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया के गन्ने के खेत में मिला मानव कंकाल, लापता महिला से जुड़ रहे तार

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 02:15 PM (IST)

    देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत में संदिग्ध मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से साड़ी और मोबाइल फोन बरामद कर जांच शुरू ...और पढ़ें

    फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने, जांच में जुटी पुलिस। जागरण

    फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने, जांच में जुटी पुलिस। जागरण

    HighLights

    1. गन्ने के खेत में संदिग्ध मानव कंकाल मिला।

    2. पुलिस ने साड़ी, मोबाइल फोन बरामद किए।

    3. लापता महिला के एंगल से जांच जारी।

    संवाद सूत्र, बनकटा, (देवरिया)। गन्ने के खेत में संदिग्ध मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मानव कंकाल के अवशेष को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी जांच कर नमूने लिए। मानव कंकाल का अवशेष बनकटा थाना क्षेत्र के सुंदरपार मिस्रौली गांव में मंगलवार की शाम लोगों को दिखा। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली और निर्देश दिए।

    ग्रामीणों खेत में कार्य कर रहे थे कि इसी दौरान कंकाल का हिस्सा दिखाई दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना पुलिस को दी। कंकाल के हिस्से को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। पुलिस ने गहनता से छानबीन की।

    घटनास्थल से एक साड़ी और एक छोटा मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों वस्तुओं को कब्जे में लेकर जांच में शामिल कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान, फोरेंसिक जांच और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही पहचान सुनिश्चित की जा सकती है।

    फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर नमूने एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद मानव अवशेष किसके हैं। थानाध्यक्ष दिनेश मौर्य ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- देवरिया में मोबाइल दिखाने के बहाने दो मासूमों से अप्राकृतिक कुकर्म, जांच में जुटी पुलिस

    26 जून से लापता है गांव की एक महिला
    सुन्दरपार मिस्रौली गांव की एक महिला 26 जून से लापता बताया जा रही है। हालांकि इस संबंध में स्वजन की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी। पुलिस इस तथ्य को भी जांच के दायरे में रखकर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस लापता महिला के स्वजन से भी पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह कंकाल का अवशेष उसी महिला का है। साड़ी व मोबाइल आदि के पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

    पुलिस ने की तीन लोगों से पूछताछ
    पुलिस ने जांच के दौरान मिली जानकारियों के आधार पर तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उनसे विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। एसपी अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि घटनास्थल से मिले मानव अवशेषों की शिनाख्त और पूरे प्रकरण का पर्दाफाश वैज्ञानिक जांच एवं फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।