देवरिया के भलुअनी में मिठाई की दुकान पर छापा, पकड़े गए दो घरेलू गैस सिलिंडर
भलुअनी में पूर्ति निरीक्षक संजीव त्रिपाठी ने मनीष स्वीट हाउस पर छापा मारा। दुकान में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया, जिसके बाद दो सि ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
भलुअनी की मिठाई दुकान पर पूर्ति निरीक्षक का छापा।
व्यावसायिक उपयोग के लिए दो घरेलू सिलेंडर जब्त।
दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संवाद सूत्र, भलुअनी। आमजन गैस के लिए एजेंसियों पर दौड़ रही है ,वही दुकानों पर घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है ।इसी क्रम से गुरुवार को पूर्ति निरीक्षक बरहज संजीव त्रिपाठी ने भलुअनी के मनीष स्वीट हाउस(पुरानी) के वहां से छापा मार कर दो घरेलू गैस सिलिंडर जप्त किया।
पूर्ति निरीक्षक जब दुकान पर पहुंचे तो गैस सिलिंडर का प्रयोग किया जा रहा था। वहां पर एक पूरा भरा हुआ व एक आधा भरा हुआ सिलिंडर उपलब्ध था। दुकान संचालक सोहन पुत्र नवल शाह ने इसके बारे में कोई उत्तर नहीं दे पाया। वहीं, बगल के दुकान में तीन भरे व दो खाली सिलिंडर भी पाए गए, जिसके विषय में सिंहेश्वरी गैस एजेंसी मालिक ने बताया कि राजू मद्धेशिया मेरा हॉकर है जो होम डिलेवरी करता है ,साक्ष्य के रूप में गैस बुकिंग का पर्ची भी दिखाया ,पूर्ति निरीक्षक तत्काल उसकी जांच की जिसको सही पाया।
पूर्ति निरीक्षक संजीव त्रिपाठी ने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक प्रयोग दंडनीय अपराध है। उक्त मिठाई दुकानदार के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें- देवरिया में 24 करोड़ से बनेगा नया पुल, बघौचघाट में जाम से मिलेगी राहत; ग्रामीणों में खुशी की लहर