UP Board 10th Toppers 2026: देवरिया की साक्षी राय ने हाईस्कूल में मारी बाजी, 96.5% के साथ जिले में किया टॉप
देवरिया में यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित हो गए हैं, जिसमें छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। साक्षी राय ने 96.5% अंकों के साथ ज ...और पढ़ें
HighLights
साक्षी राय ने 96.5% अंकों के साथ किया टॉप।
जिले की टॉप टेन सूची में छात्राओं का दबदबा।
शीर्ष 10 में 8 स्थान छात्राओं ने किए हासिल।
जागरण संवाददाता, देवरिया। यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट और हाईस्कूल दोनों परीक्षा में इस बार भी बेटियों ने परचम लहराया है। दोनों टाप टेन की सूची में में 28 में 24 छात्राएं शामिल हैं। केवल चार छात्र ही टाप टेन में शामिल हैं। जिसमें हाईस्कूल की 14 छात्राएं व इंटरमीडिएट की नौ छात्राएं हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने की खबर पर सुबह से ही छात्रों में उत्साह दिखा। शाम चार बजे रिजल्ट आते ही खुशी से छात्र झूम उठे। टाप टेन में आने वाले छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया।
यूपी बोर्ड की इस बार परीक्षा में हाईस्कूल में 57,803 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 53,417 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। कुल 48675 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस तरह उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 91.12 प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल के टाप टेन छात्रों की सूची में बीआरडी इण्टर कालेज भेलीपट्टी पथरदेवा की साक्षी राय ने 96.5 प्रतिशत अंक पाकर जनपद का टापर रही।
इसी विद्यालय की प्रीति यादव व सीएएस मेमोरियल इंटरमीडिएट कालेज बेलकुंडा की श्वेता पटेल ने 96.33 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
यह भी पढ़ें- UP Board 12th Toppers 2026: देवरिया में छात्राओं का दबदबा, सलोनी प्रजापति बनीं जिला टॉपर
बीआरडी इंटर कालेज भेलीपट्टी पथरदेवा, देवरिया की आकांक्षा सिंह ने 96.17 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। सीएस मेमोरियल इंटरमीडिएट कालेज बेलकुंडा बनसप्ती बाजार की छात्रा श्वेता मौर्या 95.67 प्रतिशत, नवतप्पी इंटरमीडिएट कालेज रामपुरगढ, देवरिया सुप्रिया ने 95.33 प्रतिशत, जनता इंटर कालेज मदनपुर गोला के रोहित प्रजापति 95.17 प्रतिशत, मुहम्मद हुसैन इंटरमीडिएट कालेज नवलपुर के अनुभव मिश्र 95.17 प्रतिशत, पंडित वीएन हाईस्कूल शाहपुर शुक्ला देवरिया अर्पिता सिंह 95.17 प्रतिशत, पीआईडीयू इंटर कालेज मनिहारी, मनिपुर पकड़ी सलेमपुर के अंशु यादव 95 प्रतिशत, पीआईडीयू इंटर कालेज मनिहारी की निमी प्रजापति 95 प्रतिशत, संत पुष्पा इंटर कालेज शांतिनगर देवरिया की रिद्धि उदयपुरिया 94.83 प्रतिशत, किसान इंटर कालेज बर्दगुनिया के आदित्य मौर्या 94.67 प्रतिशत, सीएए मेमोरियल इंटर कालेज बेलकुंडा बनशक्ति बाजार देवरिया के सुप्रिया सिंह 94.67 प्रतिशत, ओम प्रकाश राव इंटर कालेज बसंतपुर रामपुरगढ देवरिया के प्रिया गुप्ता 94.67 प्रतिशत, शहजाद जफर मेमोरियल पब्लिक हाईस्कूल लार के सुप्रिया पटेल 94.5, सूर्यभान सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल अकटहा के श्रृष्टि यादव 94.5 प्रतिशत अंक पाकर जनपद के टॉप टेन की सूची में शामिल होकर जनपद का नाम रोशन की है।