UP Board 12th Toppers 2026: देवरिया में छात्राओं का दबदबा, सलोनी प्रजापति बनीं जिला टॉपर
देवरिया में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित हो गए हैं, जिसमें छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सलोनी प्रजापति ने 93.6% अंक प् ...और पढ़ें

सलोनी प्रजापति। जागरण
HighLights
देवरिया में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 2026 के परिणाम घोषित।
सलोनी प्रजापति ने 93.6% अंकों के साथ जिले में टॉप किया।
जिले की टॉप टेन सूची में छात्राओं का रहा दबदबा।
जागरण संवाददाता, देवरिया। इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में जनपद में 60049 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें 55,807 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों में से 37,288 परीक्षार्थी यानी 66.82 प्रतिशत परीक्षा उत्तीर्ण किए हैं। जिसमें देवेंद्र इंटर कालेज वृक्षपट्टी पथरदेवा की सलोनी प्रजापति ने 93.6 प्रतिशत अंक पाकर जनपद में प्रथम स्थान पाया है।
वहीं प्रेस्टिज इंटरमीडिएट कालेज देवरिया की तुलिका चौरसिया 91.8 प्रतिशत अंक पाकर जनपद के दूसरे स्थान पर तथा एमपी इंटर कालेज कुमी पट्टी पथरदेवा, देवरिया की छात्रा कुमारी काजल पाल ने 91.6 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रही।
यह भी पढ़ें- UP Board 10th Toppers 2026: देवरिया की साक्षी राय ने हाईस्कूल में मारी बाजी, 96.5% के साथ जिले में किया टॉप
इसके अलावा बखरा इंटर कालेज बखरा के निर्भय गोंड़ 91.4 प्रतिशत, एमपी इंटर कालेज कर्मी पट्टी पथरदेवा की श्रुति यादव 91.2 प्रतिशत, घुनाथ सिंह इण्टर कालेज पैना देवरिया की अनन्या सिंह 91 प्रतिशत, जोनिया इंटर कालेज पुरवा मेहड़ा देवरिया की अराधना कुमारी 90.2 प्रतिशत, बापू इंटर कालेज सलेमपुर की आशिया खातून 89.8 प्रतिशत, मार्डन सिटी मंटेसरी इंटर कालेज देवरिया की शिवांगी वर्मा 89.4 प्रतिशत, एमपी इंटर कालेज कुर्मीपट्टी पथरदेवा की शालिनी राव 89.4 प्रतिशत, देव नंदन इंटर कालेज वृक्षा पट्टी पथरदेवा की शालू यादव 89.2 प्रतिशत अंक पाकर जनपद के टाप टेन में अपने विद्यालयों का परचम लहराया है।