Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद में महिला की मौत, दो भाइयों के परिवार आमने-सामने

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 02:58 PM (IST)

    देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के फरेनदहा गांव में दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच भैंस बांधने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौर ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. भैंस बांधने को लेकर दो परिवारों में विवाद हुआ।

    2. हमले में घायल महिला सीमा यादव की मौत हो गई।

    3. देवरिया के फरेनदहा गांव में पुलिस जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, पथरदेवा। तरकुलवा थाना क्षेत्र के फरेनदहा गांव में दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच हुए मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। मारपीट में घायल हुई छोटे भाई की पुत्र बधू की इलाज के दौरान मौत हो गई।

    गांव निवासी बाबूलाल यादव व नरसिंह यादव सगे भाई हैं। बाबूलाल अपने नए घर के निर्माण के लिए पुराने घर से टोकरी में मिट्टी भरकर ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में छोटे भाई की भैंस बंधी थी, जो मिट्टी ले जाने वालों पर झपट रही थी। इस पर भैंस की रस्सी छोटी करने को लेकर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हो गई।

    देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान छोटे भाई के पुत्र गौतम यादव की पत्नी सीमा पर किसी ग्रामीणों के अनुसार कुदाल से हमला कर दिया जिससे सर में चोटे आई और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर में युवती को चलती कार से हाईवे पर फेंका, घायल; गर्भपात कराने से इन्कार करने पर दिया घटना को अंजाम

    परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही नरसिंह को डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया है।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    खबरें और भी