Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में युवती को चलती कार से हाईवे पर फेंका, घायल; गर्भपात कराने से इन्कार करने पर दिया घटना को अंजाम

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 02:10 PM (GMT+05:30)

    कुशीनगर में एक युवती को उसके प्रेमी और उसके दोस्त ने चलती कार से हाईवे पर फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गई। युवती ने आरोप लगाया है कि गर्भपात कराने से इ ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. प्रेमी ने युवती को चलती कार से हाईवे पर फेंका।

    2. गर्भपात कराने से इनकार करने पर घटना को अंजाम दिया।

    3. पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

    संवाद सूत्र, जोकवा बाजार। दोस्त संग मिलकर युवती को चलती कार से हाईवे पर फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस आरोपित युवक से पूछताछ कर रही है तो पीड़िता ने दो वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग शुरू होने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया है।

    कहा है कि गर्भपात कराने से मना करने पर उसने घटना को अंजाम दिया है। मधुरिया इंटर कालेज के समीप गुरुवार की शाम हुई इस घटना की जांच कर रही तुर्कपट्टी थाना पुलिस ने बताया कि जांच के बाद ही पता चलेगा वास्तव में मामला क्या है।

    कोलकाता की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि, दो वर्ष पूर्व देवरिया के एक गांव में आर्केस्ट्रा में नर्तकी का कार्य करने के दौरान तुर्कपट्टी थाने के एक गांव निवासी मुस्लिम युवक से प्रेम विवाह किया। इस बीच मैं गर्भवती हो गई।

    काेलकाता से तीन दिन पूर्व ही देवरिया अपने बहन के यहां आई हूं। शाम को वह अपने एक दोस्त के साथ यहां आया और अपने पैतृक गांव लेकर जा रहा था। हाईवे पर मधुरिया इंटर कालेज से कुछ दूर पश्चिम अभी पहुंचे थे कि बच्चा गिराने की जिद करने लगा। मना करने पर मारने पीटने लगा और दोस्त संग मिलकर चलती कार से धक्का दे दिया। मैं बुरी तरह घायल हो गई।

    पटहेरवा थाने से ड्यूटी से वापस लौट रही महिला कांस्टेबल शालिनी श्रीवास्तव ने युवती को निकट अस्पताल फाजिलनगर पहुंचाया। उपचार के बाद पीड़िता द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर से पुलिस प्रेमी को पकड़कर चौकी पर लाई, पूछताछ कर रही है। चौकी प्रभारी चंदन प्रजापति ने बताया कि पूछताछ पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा का पूरा मामला क्या है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर में ग्राम पंचायत सचिव को लापरवाही पड़ी भारी, जांच अधिकारी ने निलंबित कर मांगी रिपोर्ट

    ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल,गंभीर
    फाजिलनगर से बाइक से घर लौटते समय पीछे से ट्रक की टक्कर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देख मेडिकल कॉलेज अस्पताल कुशीनगर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना गुरुवार की देर शाम तुर्कपट्टी के अमवा तिवारी गांव के समीप हुई।

    तुर्कपट्टी के महासोन निवासी गुलाब अंसारी फाजिलनगर किसी कार्य से गए हुए थे। देर शाम को बाइक से घर लौटते समय अमवा तिवारी के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। ट्रक लेकर चालक भाग गया।