कुशीनगर में ग्राम पंचायत सचिव को लापरवाही पड़ी भारी, जांच अधिकारी ने निलंबित कर मांगी रिपोर्ट
ग्राम पंचायत कस्तूरबा के सचिव संदीप पाण्डेय को विकास कार्यों से संबंधित पत्रावली जांच अधिकारी को उपलब्ध न कराने पर निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई ...और पढ़ें

HighLights
ग्राम पंचायत सचिव संदीप पाण्डेय को निलंबित किया गया
विकास कार्यों की पत्रावली न देने पर हुई कार्रवाई
जिला विकास अधिकारी ने लापरवाही पर संज्ञान लिया
जागरण संवाददाता, कुशीनगर। ग्राम पंचायत कस्तूरबा के सचिव संदीप पाण्डेय को विकास कार्यों से संबंधित पत्रावली जांच अधिकारी को उपलब्ध न कराए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। गुरुवार को यह कार्रवाई विभागीय कर्तव्यों के पालन में लापरवाही मानते हुए खंड विकास अधिकारी की रिपोर्ट पर जिला विकास अधिकारी ने की।
कस्तूरबा गांव के ग्रामीणों की शिकायत पर बीते 19 सितंबर को मौके पर जांच करने पहुंचे खंड विकास अधिकारी सेवरही ने प्रथमदृष्टया शिकायत सही मानते हुए सचिव संदीप पाण्डेय से स्वच्छ भारत मिशन, हैंड पंप रिबोर, पंचायत भवन में मरम्मत कार्य तथा प्राथमिक विद्यालय में दरवाजा, खिड़की आदि कार्यों में खर्च हुई धनराशि का विवरण मांगा था।
नहीं दिए गए अभिलेख
मगर, तय समय बीत जाने के बाद भी सचिव द्वारा अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के पात्रों की सूची तक उपलब्ध नहीं कराई गई। इससे संबंति रिपोर्ट खंड विकास अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को भेजी थी।
यह भी पढ़ें- बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए लिडार तकनीक से शुरु होगा सर्वे, रायबरेली के 60 गांवों से होकर गुजरेगी Train
मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय ने सचिव संदीप पाण्डेय को निलंबित करते हुए खंड विकास अधिकारी कार्यकाल सेवरही से संबद्ध करते हुए खंड विकास अधिकारी सेवरही विद्या सागर गुप्ता को जांच अधिकारी नामित करते हुए 15 दिनों में आरोप पत्र तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।