Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया में कर्ज से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 10:32 AM (IST)

    देवरिया के गौरीबाजार में कर्ज से परेशान 25 वर्षीय युवक रिशु बरनवाल का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है औ ...और पढ़ें

    मौके पर जुटी भीड़। जागरण

    मौके पर जुटी भीड़। जागरण

    HighLights

    1. देवरिया में 25 वर्षीय युवक का शव फंदे से मिला।

    2. युवक रिशु बरनवाल कर्ज के कारण तनाव में था।

    3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज, जांच जारी है।

    संवाद सूत्र, देवरिया/बैतालपुर। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर सब्जी मंडी के समीप एक 25 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बैतालपुर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को आत्महत्या की आशंका है।

    मृतक की पहचान बैतालपुर सब्जी मंडी निवासी अजय बरनवाल के 25 वर्षीय पुत्र रिशु बरनवाल के रूप में हुई है। रविवार सुबह युवक का शव घर के रोशनदान में कपड़े के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने जब शव देखा तो घर में कोहराम मच गया।

    पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक ने कई लोगों से कर्ज ले रखा था, जिसे लेकर वह पिछले कुछ दिनों से काफी मानसिक तनाव में चल रहा था। संभवतः इसी परेशानी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

    यह भी पढ़ें- देवरिया में पुलिस और चेन स्नेचरों की मुठभेड़: एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा साथी दबोचा गया

    सीओ रुद्रपुर सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

    खबरें और भी