देवरिया के अश्वनी ने सऊदी अरब में गाड़ा झंडा, 1 मिनट में 96 स्पाइडरमैन पुश-अप्स लगा बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
देवरिया के अश्वनी कुमार सिंह ने सऊदी अरब में एक मिनट में 96 स्पाइडरमैन पुश-अप्स लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने सीरिया के शेख मुस्तफा का ...और पढ़ें

अश्वनी कुमार सिंह। जागरण
HighLights
देवरिया के अश्वनी कुमार सिंह ने सऊदी अरब में रिकॉर्ड बनाया।
एक मिनट में 96 स्पाइडरमैन पुश-अप्स का नया कीर्तिमान।
पिछला रिकॉर्ड तोड़कर जिले और देश का नाम रोशन किया।
जागरण संवाददाता, देवरिया। जिले के निशनिया पैकौली भिंगारी बाजार के रहने वाले अश्वनी कुमार सिंह ने सऊदी अरब में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जिले और देश का नाम रोशन किया है। वर्तमान में स्पोर्ट्स कोच के रूप में कार्यरत अश्वनी ने एक मिनट में 96 स्पाइडरमैन पुश-अप्स लगाकर नया विश्व रिकार्ड अपने नाम किया है।
इस उपलब्धि के साथ उन्होंने सीरिया के शेख मुस्तफा के 94 स्पाइडरमैन पुश-अप्स के पिछले रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया। अश्वनी ने 13 फरवरी को अपने रिकार्ड का प्रदर्शन किया था, जिसके बाद गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स के लिए आवेदन किया गया। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके रिकार्ड को आधिकारिक मान्यता मिल गई।
यह भी पढ़ें- देवरिया में 12 साल की कानूनी लड़ाई के बाद मिली जीत, पिपरा बिट्ठल में नहीं होगी चकबंदी
अश्वनी की इस उपलब्धि से उनके गांव निशनिया पैकौली सहित पूरे देवरिया जिले में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास के बल पर अश्वनी ने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से जिले का गौरव राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है।