Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RLD से इस्तीफा देने के बाद रामाशीष राय ने चुनावी रणनीति की स्पष्ट, बनाएंगे नया फ्रंट

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 08:30 PM (IST)

    डॉ. रामाशीष राय ने रालोद के प्रदेश अध्यक्ष पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए नया फ्रंट बनाने की घोषणा की ...और पढ़ें

    डॉ. रामाशीष राय

    डॉ. रामाशीष राय 

    HighLights

    1. डॉ. रामाशीष राय ने रालोद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया।

    2. 2027 विधानसभा चुनाव के लिए नया फ्रंट बनाने की घोषणा।

    3. त्यागपत्र में वैचारिक और नैतिक कारणों का उल्लेख किया।

    सुधांशु त्रिपाठी, देवरिया। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष पद व पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले डॉ. रामाशीष राय ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है।

    उन्होंने शुक्रवार को दूरभाष पर जागरण से बातचीत में कहा कि वह किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे, बल्कि नया फ्रंट बनाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने फाजिलनगर, पथरदेवा या रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी के संकेत दिए हैं।

    डॉ. राय ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह को शुक्रवार को भेजे त्यागपत्र में वैचारिक व नैतिक कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न जनपदों का दौरा किया व कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन विस्तार का प्रयास किया।

    उन्होंने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चिंता जताते हुए कहा कि लोकतंत्र में धनबल व प्रभावशाली वर्गों का प्रभाव बढ़ रहा है। जाति, उपजाति व संप्रदाय के आधार पर समाज में विभाजन की प्रवृत्ति भी बढ़ी है।

    किसानों को उपज का उचित मूल्य पाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, जबकि युवा बेरोजगारी व भविष्य की अनिश्चितता से जूझ रहे हैं। डॉ. राय वर्ष 1991 में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष, 1997 में एमएलसी व 1998 में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। वर्ष 2004 में कांग्रेस के टिकट पर देवरिया लोकसभा चुनाव लड़ा। 2021 में रालोद में शामिल हुए व 2022 से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में मिलावट की आशंका पर FSDA का छापा, 55 क्विंटल मैदा जब्त; आटा मिल को नोटिस जारी

    खबरें और भी