Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया के पूर्व विधायक और सपा के वयोवृद्ध नेता रुद्र प्रताप सिंह का 97 वर्ष की आयु में निधन, शोक की लहर

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 11:33 AM (IST)

    समाजवादी पार्टी के वयोवृद्ध नेता और देवरिया सदर के पूर्व विधायक रुद्र प्रताप सिंह का 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे 1980 में लोकदल के टिकट पर विधा ...और पढ़ें

    पूर्व विधायक व समाजवादी पार्टी के वयोवृद्ध नेता रुद्र प्रताप सिंह। जागरण

    पूर्व विधायक व समाजवादी पार्टी के वयोवृद्ध नेता रुद्र प्रताप सिंह। जागरण

    जागरण संवाददाता, भाटपाररानी (देवरिया)। देवरिया सदर के पूर्व विधायक व समाजवादी पार्टी के वयोवृद्ध नेता रुद्र प्रताप सिंह का मंगलवार को 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। गोरखपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान सुबह करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह पकड़ी बाबू गांव के रहने वाले थे। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों व क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

    वह वर्ष 1980 में लोकदल के प्रत्याशी के रूप में देवरिया विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने थे। उन्होंने दोबारा भी चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली। वह समाजवादी विचारधारा के प्रखर समर्थक थे। उन्होंने राजनीतिक जीवन की शुरुआत डा. राममनोहर लोहिया के समाजवादी आंदोलन से की थी। वह सपा के सचेतक रहे पूर्व सांसद स्व. मोहन सिंह के करीबी सहयोगियों में भी शामिल थे।

    मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज भाटपाररानी में शिक्षक के रूप में सेवाएं दीं। बाद में रामपुर अवस्थी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य बने। इसके बाद उन्होंने डा.राममनोहर लोहिया इंटर कालेज की स्थापना की। परिवार में बड़े पुत्र शक्ति प्रताप सिंह डा. राममनोहर लोहिया इंटर कालेज के प्रधानाचार्य व छोटे पुत्र भानु प्रताप सिंह संस्थान के प्रबंधक हैं।

    यह भी पढ़ें- देवरिया में युवती से छेड़खानी, बिजली विभाग के जेई समेत चार पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

    पूर्व विधायक के निधन पर सांसद रमाशंकर राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष पं. गिरीश चंद्र तिवारी, विधायक सभाकुंवर कुशवाहा, पूर्व सांसद रविंदर कुशवाहा, पूर्व राज्य सभा सदस्य कनकलता सिंह, पूर्व विधायक डा. आशुतोष उपाध्याय, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, सेवानिवृत्त जिला जज अशोक सिंह कुशवाहा, डा.अरविंद सहाय, अश्वनी कुमार सिंह, राजकुमार शाही, डा. तेज प्रताप सिंह, हरिचरण कुशवाहा, बिंदा सिंह कुशवाहा आदि ने शोक जताया है।

    खबरें और भी