विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिता के निधन पर भी देश सेवा नहीं छोड़ी, अब बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO

Published: Fri, 04 Sep 2026 11:00 AM (GMT+05:30)

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रथम सीईओ एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र अपने पिता के निधन के समय अमेरिका में ...और पढ़ें

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र। जागरण

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र। जागरण

HighLights

  1. जितेन्द्र मिश्र श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के प्रथम सीईओ बने।

  2. पिता के निधन पर राष्ट्रीय मिशन के कारण नहीं लौटे।

  3. देशसेवा को सर्वोपरि मानकर बाद में बरखी में शामिल हुए।

एसके सिंह, देवरिया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या के प्रथम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र का जीवन देशसेवा के प्रति समर्पण की मिसाल रहा है। वर्ष 2020-21 में पिता डा.नथुनी मिश्र के निधन के बाद आयोजित ब्रह्मभोज में भी वह शामिल नहीं हो सके थे।

उस समय वह अमेरिका में राष्ट्रीय मिशन पर तैनात थे। देशहित से जुड़ी जिम्मेदारी को सर्वोपरि मानते हुए उन्होंने मिशन अधूरा छोड़कर गांव लौटने के बजाय अपना दायित्व पूरा करने का निर्णय लिया।

उनके चाचा रामप्यारे मिश्र सहित परिवार के अन्य सदस्यों के अनुसार, पिता के निधन का समाचार मिलने के बाद भी राष्ट्रीय दायित्व के कारण जितेंद्र मिश्र तत्काल पैतृक गांव नहीं लौट सके। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी और मिशन पूरा किया। करीब एक वर्ष बाद पिता की बरखी के अवसर पर वह भोपतपुरा मिश्र पहुंचे और पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

आज भी याद करते हैं गांव के लोग
जितेंद्र मिश्र के इस प्रसंग को गांव के लोग आज भी याद करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि देशसेवा के प्रति उनका समर्पण शुरू से ही रहा है। व्यक्तिगत भावनाओं और पारिवारिक परिस्थितियों से ऊपर राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने का उनका निर्णय उनके व्यक्तित्व और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें- यूपी-बिहार सीमा पर है राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO जितेंद्र मिश्र का पैतृक आवास, गांव में खुशी की लहर

परिवार और ग्रामीणों के अनुसार, पिता के निधन के समय अमेरिका में राष्ट्रीय मिशन पर होने के कारण उनके लिए गांव लौटना संभव नहीं था। ऐसे कठिन समय में भी उन्होंने अपने दायित्व को अधूरा नहीं छोड़ा। बाद में अवसर मिलने पर गांव पहुंचकर पिता की बरखी में शामिल हुए थे।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रथम सीईओ की जिम्मेदारी मिलने के बाद जितेंद्र मिश्र के जीवन से जुड़ा यह पुराना प्रसंग एक बार फिर चर्चा में है।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर का CEO बनने पर जितेंद्र मिश्र के पैतृक गांव में गूंजे वैदिक मंत्र, ग्रामीणों ने किया हवन-पूजन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।