UP SI भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, चार लोग घायल
देवरिया में कपरवार-रुद्रपुर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में यूपी एसआई भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे एक युवक सौरभ यादव की मौत हो गई। तेज रफ्तार सफारी ने ब ...और पढ़ें

UP SI भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र कपरवार (देवरिया)। उपनिरीक्षक की भर्ती परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे युवकों को तेज रफ्तार सफारी ने कपरवार-रुद्रपुर मार्ग पर फौजी नगर के समीप ठोकर मार दी। इसके बाद सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जाकर टकरा गया। जिससे ट्रैक्टर सड़क के किनारे पलट गया।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार एक युवक उछल कर ट्रॉली में गिर गया, जबकि दूसरा दोपहिया के नीचे दब कर गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर सवार दो लोगों के साथ साइकिल से जा रहा एक किशोर भी दुर्घटना में घायल हो गया।
बाइक सवार घायलों को बरहज सीएचसी ले जाया गया, जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
वहीं, ट्रैक्टर व साइकिल सवार घायलों को महेन पीएचसी में उपचार के बाद दो व्यक्तियों की हालत गंभीर देख कर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
सुरौली थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ा पाकड़ के रहने वाले बादल मिश्र पुत्र छोटेलाल अपने साथी सौरभ यादव 24 पुत्र रमेश यादव के साथ सलामुद्दीन इंटर कॉलेज मऊ से उपनिरीक्षक की भर्ती परीक्षा देकर घर वापस जा रहे थे।
कपरवार गांव के उत्तर तरफ स्थित फौजी नगर के समीप ही पहुंचे थे कि अनियंत्रित तेज रफ्तार सफारी बाइक को ठोकर मारने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार कर पलट दिया। वहीं साइकिल से घर जा रहा 15 वर्षीय राकेश प्रजापति पुत्र स्व. सीताराम दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की चपेट में आकर घायल हो गया।
दुर्घटना में बाइक सवार घायलों को बरहज सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने सौरभ को मृत घोषत कर दिया और गंभीर रूप से घायल बादल मिश्र को महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि ट्रैक्टर पर सवार लवकनी ईश्वर गांव के 40 वर्षीय नवनीत यादव पुत्र तूफानी व खोड़ा गांव के 45 वर्षीय अनवर अली पुत्र लियाकत अली भी घायल हो गए।
खबरें और भी
तीन घायलों को उपचार के लिए महेन पीएचसी भेजा गया जहां से राकेश प्रजापति व अनवर अली को भी महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। जबकि दुर्घटना के बाद सफारी चालक वाहन छोड़ कर फरार बताया जा रहा है।