एटा विधायक की फाइनेंस कंपनी के फर्जी ऐप से लाखों को ठगा, साइबर ठगों ने एक लाख लोगों को कराया डाउनलोड
एटा सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड की फाइनेंस कंपनी का फर्जी ऐप 'गुरु फंड' बनाकर साइबर ठगों ने एक लाख लोगों को डाउनलोड कराया। विधायक के भतीजे ने अज्ञातो ...और पढ़ें

सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड।
HighLights
सदर विधायक की फाइनेंस कंपनी का फर्जी ऐप 'गुरु फंड' बनाया।
एक लाख से अधिक लोगों ने फर्जी ऐप डाउनलोड किया।
पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, एटा। सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड की फाइनेंस कंपनी का फर्जी एप बनाकर साइबर ठगों ने एक लाख लोगों को डाउनलोड कर दिया। इस फाइनेंस कंपनी की विभिन्न स्थानों पर 60 से अधिक शाखाएं हैं। मामले में विधायक के भतीजे ने शहर कोतवाली में अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने लोगों से ठगी की गई है।
सदर विधायक की विद्या फाइनेंस लिमिटेड कंपनी है। शहर में विभिन्न स्थानों पर इस कंपनी के दफ्तर हैं। यह कंपनी साढ़े तीन दशक से भी ज्यादा पुरानी है। कंपनी आरबीआई में भी पंजीकृत है। कंपनी की शाखाएं कई प्रातों में है।
साइबर ठगी करने वालों ने गुरु फंड के नाम से एक एप बना लिया। लोगों को झांसा दिया जा रहा था कि उन्हें अगर लोन चाहिए तो एप को डाउनलोड करें।
विधायक की फाइनेंस कंपनी का फर्जी एप बनाकर एक लाख लोगों को कराया डाउनलोड
पुलिस के मुताबिक करीब एक लाख लोगों ने एप डाउनलोड कर लिया था। लोगों से फाइल चार्ज मांगा जाता था। आरबीआई की तरफ से निरंतर निगरानी की जा रही थी। आरबीआई ने ही एक पत्र दो दिन पूर्व पुलिस को भेजा। इसके बाद पुलिस ने विधायक से संपर्क किया। तब उनके भतीजे रोहित ने अज्ञातों के विरुद्ध शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, जिस पर शुक्रवार देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
किन लोगों ने बनाया एप, जांच के बाद लगेगी जानकारी
अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किन लोगों ने एप बनाया है इसकी तह तक जाएंगे। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है के ठगों ने इस एप के जरिए किन लोगों से ठगी की है। छानबीन की जा रही है।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी: मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति बढ़कर हुई अब 5000 रुपये, किसान सहायता योजनाएं 2030 तक बढ़ीं
यह भी पढ़ें- सावन के पहले सोमवार से पहले आगरा ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, भारी वाहन प्रतिबंधित; इन रास्तों का करें प्रयोग
सदर विधायक ने कही ये बात
सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड का कहना है कि मामले की एफआइआर दर्ज करा दी गई है। हमारी कंपनी प्रतिष्ठित है और काफी पुरानी है सारे नियमों का पालन करते हुए लोगों की सेवा कर रही है। किन लोगों ने फर्जी एप बनाया है पुलिस की जांच में सब कुछ निकाल कर सामने आ जाएगा।