Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एटा डीएम ने किए प्रशासनिक फेरबदल: एसडीएम, बीडीओ और नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 12:34 PM (IST)

    नायब तहसीलदार वाजिद अली जलेसर और सारस्वत अग्रवाल एटा भेजे गए। बीडीओ अजीत सिंह को जैथरा से शीतलपुर स्थानांतरित किया गया, और शिवशंकर शर्मा को जैथरा का अ ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, एटा। जिलाधिकारी ने एसडीएम, बीडीओ और नायब तहसीलदार के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया है। तबादलों से प्रभावित अधिकारियों को तत्काल नए तैनाती स्थल पंहुचने के निर्देश दिए हैं।

    पीयूष रावत को जलेसर का एसडीएम बनाया

    जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने फेरबदल करते हुए एसडीएम पीयूष रावत को जलेसर एसडीएम बनाया है। जबकि वहां तैनात भावना विमल को मुख्यालय से संबंद्ध किया गया है। डीएम ने दो नायब तहसीलदार का भी तबादला किया है। जिसमें वाजिद अली को नायब तहसीलदार जलेसर एवं सारस्वत अग्रवाल को जलेसर से हटाकर नायब तहसीलदार एटा बनाया है।

    डीएम ने बीडीओ के तबादले भी किए

    इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बीडीओ के तबादले भी किए हैं। जिनमें डीसी मनरेगा प्रभूदयाल से विकास खंड शीतलपुर का अतिरिक्त चार्ज हटा दिया है। इनके स्थान पर अजीत सिंह को जैथरा से शीतलपुर बीडीओ बनाया है। जबकि शिवशंकर शर्मा संयुक्त खंड विकास अधिकारी अलीगंज को जैथरा का अतिरिक्त पदभार दिया है। इसके साथ ही सुधाकर दुवे को मारहरा के साथ ही जैथरा के मनरेगा का भी अतिरिक्त कार्य करने का आदेश दिया है।

    गागूपुरा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सीडीओ ने किया संवाद

    एटा। जैथरा के ग्राम पंचायत गागूपुरा पहुंचकर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से सीडीओ ने संवाद किया। मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा एवं उपायुक्त स्वतः रोजगार प्रतिमा निमेष ने समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों और उनकी प्रगति की समीक्षा भी की।

    महिलाओं से उनके कार्यकलापों के बारे में जानकारी ली

    अधिकारियों ने समूह की महिलाओं से उनके कार्यकलापों के बारे में विस्तार से जानकारी ली और उनके द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

    खबरें और भी

    सीडीओ ने समूह की महिलाओं को और बेहतर तरीके से कार्य करने, आय बढ़ाने तथा नए रोजगार के अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त स्वतः रोजगार ने भी महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। 

    यह भी पढ़ें- दुल्हन की शर्त सुनकर घूंघट उठाने की हिम्मत नहीं कर सका दूल्हा, बिना सुहागरात के मायके लौटी; आगरा पुलिस भी हैरान

    यह भी पढ़ें- मथुरा नाव हादसा: राधे-राधे की भक्ति में डूबे थे पंजाब के श्रद्धालु, तभी एक पल में मचने लगी चीख-पुकार