एटा वालों के लिए गुड न्यूज! नोएडा और कानपुर के लिए शुरू हुई AC रोडवेज बस सेवा, देखें कितना लगेगा किराया
एटा डिपो से यात्रियों की सुविधा के लिए नोएडा और कानपुर के लिए दो नई एसी बस सेवाएं शुरू की गई हैं। ...और पढ़ें
-1778855158248_m.webp)
एआई जेनेरेटेड तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, एटा। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने डिपो से दो नई एसी बस सेवाओं के रूट और समय निर्धारित कर दिए हैं। एक एसी बस सीधे एटा से नोएडा के लिए चलेगी, जबकि दूसरी बस अलीगढ़ होते हुए कानपुर तक जाएगी। नई सेवाएं शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर और कानपुर की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि नोएडा जाने वाली एसी बस प्रतिदिन सुबह छह बजे एटा बस स्टैंड से रवाना होगी। वहीं कानपुर जाने वाली एसी बस सुबह आठ बजे अलीगढ़ के लिए रवाना की जाएगी।
यह बस अलीगढ़ से सुबह 10:30 बजे वापस चलेगी और दोपहर 12:30 बजे एटा पहुंचेगी। इसके बाद बस यहां से कानपुर के लिए रवाना होगी।
किराए की बात करें तो एटा से अलीगढ़ तक एसी बस का किराया 179 रुपये प्रति यात्री निर्धारित किया गया है। एटा से नोएडा तक सफर करने वाले यात्रियों को 477 रुपये किराया देना होगा।
वहीं अलीगढ़ से कानपुर तक का किराया 684 रुपये तय किया गया है, जबकि एटा से कानपुर तक यात्रा के लिए 510 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। एआरएम ने कहा कि एसी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को आरामदायक यात्रा सुविधा मिलेगी और लंबे रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को विशेष लाभ होगा।