एटा में बेटा बना हत्यारा, शराब के नशे में पिता के सिर पर ईंट मारकर उतारा मौत के घाट
एटा के सकीट थाना क्षेत्र में शराब के नशे में एक बेटे ने अपने 75 वर्षीय पिता की ईंट मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और ...और पढ़ें

शराब के नशे में बेटे ने पिता के सिर में ईंट मारकर हत्या।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, एटा। थाना सकीट क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निबरूआ उर्फ नगला टिकुरिया में शराब के नशे में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की ईंट मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
गांव मुबारिकपुर निबरूआ उर्फ नगला टिकुरिया निवासी अमित कुमार ने बताया कि 75 वर्षीय पिता राजपाल उर्फ मुन्नालाल पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। भाई विकास शराब पीने का आदी है और आए दिन नशे में घर पहुंचकर विवाद करता था, जिससे पूरा परिवार परेशान रहता था।
बुधवार की शाम करीब सात बजे भी विकास शराब पीकर घर आया और पिता से रुपये मांगने लगा। जब पिता ने रुपये न होने की बात कहते हुए देने से मना किया तो वह गुस्से में आ गया और घर में हंगामा शुरू कर दिया।
इसी दौरान उसने ईंट उठाकर पिता की ओर फेंक दी। ईंट सीधे राजपाल उर्फ मुन्नालाल के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजन ने जब तक विकास को रोका और राजपाल को पास जाकर देखा, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। ग्रामाणों ने भी बताया कि विकास अक्सर शराब के नशे में घर में झगड़ा करता था।
खबरें और भी
घटना के बाद उसका हंगामा करते हुए एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें वह स्वजन के साथ अभद्रता करता दिखाई दे रहा है। सीओ सकीट नितीश गर्ग ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
साथ ही आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई और घटना स्थल से साक्ष्य संकलन किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।