Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एटा मारहरा विधायक का रिपोर्ट कार्ड: सड़क से लेकर शिक्षा, खेल और घरों तक विकास फिर भी रह गई आस

    By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Sat, 01 Aug 2026 01:50 PM (IST)

    मारहरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने पांच वर्षों में सड़क, शिक्षा, खेल और आवास सहित कई विकास कार्य कराए हैं। हालांकि, विपक्ष रोजगा ...और पढ़ें

    एटा मारहरा विधानसभा सीट से विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी।

    एटा मारहरा विधानसभा सीट से विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी।

    HighLights

    1. सड़क, शिक्षा, खेल, आवास में व्यापक विकास कार्य।

    2. रोजगार सृजन और प्रोसेसिंग यूनिट की आस अधूरी।

    जागरण संवाददाता, एटा। मारहरा विधान सभा क्षेत्र में पांच वर्षों में विकास की कमी नहीं रही। सड़कों से शिक्षा, खेल, आवास, पुल और धार्मिक स्थलों तक विकास दिखाई दे रहा है। उद्योगों के पनपने का मौका भी यूपीसीडा के जरिए इस क्षेत्र को इन्हीं पांच साल में मिला है। विकास में भरपूर अंक विधायक को मिले हैं पर इतने भर काम पूरा नहीं हुआ। फिर भी लोगों की आस अधूरी है।

    अगर पांच बड़े विकास कार्यों को गिनें तो उनमें औद्यौगिक आस्थान के लिए 400 बीघा भूमि यूपीसीडा को उपल्ब्ध कराना, मरथरा से मोहनपुर मटर मंडी तक सड़क निर्माण, शिक्षा को लेकर सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए गुरुकुल तथा तकनीकी शिक्षा के लिए आइटीआइ और खेल स्टेडियम, मंदिरों का जीर्णोद्धार और मिरहची को नगर पंचायत का दर्जा दिलाना जैसे काम शामिल हैं

    जो विधायक को जनता की नजर में पास दर्शा रहे हैं हालांकि विपक्ष सिरे से इन कार्यों को नकार रहा है। क्षेत्र की स्थिति के आंकलन, विकास कार्यों के डेटा और विभिन्न वर्गों के लोगों की राय है कि सड़कों पर काम अधिक हुआ।

    एटा- गंजडुंडवारा मार्ग पर 14 किमी 39 करोड़ रुपये,मरथरा से मोहनपुर मटर मंडी तक सड़क लागत 51 करोड़, पिवारी-रतिभान पुर 10 कमी लंबी 14 करोड़ रुपये लागत और मारहरा पीएसी मार्ग का 24.87 करोड़ से 18 किमी सड़क निर्माण शामिल है। 7.50 करोड़ से कालिंद्री घाट का सौंदर्यीकरण, अतरंजी खेड़ा में चार करोड़ से निर्माण कराया गया।

    खबरें और भी

    मारहरा के जरैलिया में आइटीआइ,जिरसमी नहर पुल, लालपुर नहर पुल, चौड़ेश्वर मंदिर के पास बेवर बैराज पुल पुनैठा के पास दो पुल भी बनाए गए। खंगारपुर में 100 बीघा में बना स्टेडियम, आधा दर्जन गोशाला भी विकास सूची में शामिल हैं। मिरहची नगर पंचायत घोषित करवाने के बाद तीन हजार और मारहरा में चार हजार लोगों को पीएम आवास दिलाना बड़ी उपलब्धि लोग मानते हैं

    नेहचलपुर, मरजादपुर नगला, सत्यराम अलीगंज रोड से पुनैठा तक, ककरावली, जवाहरपुर, रारपट्टी हरसिंगारपुर, इस्लामपुर, बारथर,न्यौराई, कासगंज रोड से अचलपुर तक, सिंहपुर, त्रिलोक कपुर- खकरई गोकनी, देहमाफी नगला भोजी, भगवानपुर, बदरिया नगला मदी, गहेतू, सिरसा टिप्पू, भोपालपुर, गंभीरपुर, बरा-, रैंगरा, बड़ा गांव, कपरेटा, गनेशपुर, हिम्मतपुर काकामई सहित 300 से अधिक छोटी बड़ी सड़कें बनी हैं।

    भगीपुर-बढैरा , मारहरा में हनुमान चौक का सौंदर्यीकरण कराया गया है। एटा कासगंज रोड पर भव्य गेट का निर्माण व सेल्फी प्वाइंट, 500 लाइटें,50 यात्री शेड का निर्माण में विकास कार्यों में गिना जा रहा है। पर्याप्त काम के बावजूद भी कई काम रह गए हैं।

    यूपीसीडा प्रोजक्ट अगर पूरा हो जाता तो युवाओं के लिए रोजगार का साधन बनता हालांकि प्रक्रिया जारी है। मटर, टमाटर क्षेत्र की मुख्य पैदावार में शामिल हैं अगर प्रोसेसिंग यूनिट लग जातीं तो रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होते।

    विधायक की बात

    पांच वर्षों के कार्यकाल में जितना समय मिला जनता की सेवा में लगाया। विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी। सड़कों से लेकर घरों तक विकास कराया है। आज मारहरा क्षेत्र पहले वाला नहीं है। विकास से क्षेत्र की तस्वीर बदली है। सड़कें, पुल, आइटीआइ, स्टेडियम, सौंदर्यीकरण साफ दिखाई दे रहा है। 300 से अधिक छोटी बड़ी सड़कें बनवाई हैं।

    विशेष बात यह है कि हम जाति बंधन में नहीं बंधे, यादव, ठाकुर, शाक्य, लोधी, बघेल सभी के गांवों में बिना भेदभाव के काम कराया है। हमने जनता की उम्मीदों की कसौटी पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
    वीरेंद्र सिंह लोधी

    विपक्ष का है ये कहना

    मारहरा विधानसभा क्षेत्र में विकास नहीं हुआ। रोजगार के साधन शून्य हैं। किसानों से आय दो गुणा करने का वादा किया गया था वह भी पूरा नहीं हो पाया। सड़कों की हालत जर्जर है। क्षेत्र के लोग समस्याओं से परेशान हैं। भाजपा सरकार जुमलेबाजों की सरकार है। किसानों के काम सरकारी स्तर से नहीं हो पा रहे। क्षेत्र में विकास कार्यों का ढिंढोरा अधिक पीटा जा रहा है

    अपराधों में कमी नहीं आई। तमाम निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है। सपा सभी वर्गों की पक्षधर है। अपने शासन काल में हमने िबना भेदभाव के काम कराए थे।
    अमित गौरव यादव टीटू

    विधानसभा का गणित

    • 287645 कुल मतदाता
    • 157063 पुरुष मतदाता
    • 130582 महिला मतदाता

    यह भी पढ़ें- एटा जलेसर विधायक का रिपोर्ट कार्ड: 300 सड़कों का बिछाया जाल, फिर भी क्षेत्र बदहाल