Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जर्मनी में नर्सिंग के बंपर अवसर, 2.25 लाख मासिक वेतन; एटा सेवायोजन विभाग में आईं रिक्तियां

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 02:35 PM (IST)

    एटा के बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए जर्मनी में नर्सिंग, केयरगिवर आदि पदों पर 1000 रिक्तियां उपलब्ध हैं। चयनित उम्मीदवारों को 2.25 लाख रुपये मासिक वेतन ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. जर्मनी में नर्सिंग और केयरगिवर के 1000 पद।

    2. मासिक वेतन 2.25 लाख रुपये, आयु 25-35 वर्ष।

    3. बीएससी नर्सिंग/जीएनएम और जर्मन भाषा अनिवार्य।

    जागरण संवाददाता, एटा। जिला सेवा योजना अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए जर्मनी में नर्सिंग, केयरगिवर, केयरटेकर एवं पेशेंट केयर के विभिन्न पदों पर रोजगार के सुनहरे अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन पदों से संबंधित एक हजार रिक्तियां सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल पर प्रकाशित की गई हैं।

    सेवायोजन विभाग ने दी जानकारी

    उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 25 से 35 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 225000 प्रतिमाह वेतन प्रदान दिया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता के रूप में बीएससी नर्सिंग अथवा जीएनएम डिप्लोमा अनिवार्य है। फ्रेशर से लेकर 13 वर्ष तक का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं

    पांच दिन करना होगा काम

    कार्यस्थल जर्मनी रहेगा, जहां चयनित अभ्यर्थियों को सप्ताह में पांच दिन एवं प्रतिदिन आठ घंटे कार्य करना होगा। अभ्यर्थियों के लिए जर्मन भाषा पढ़ना, लिखना एवं बोलना का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी सेवा योजन पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- गृहस्थ जीवन छोड़ पकड़ी आध्यात्म की राह, हाथरस व आगरा की दो युवतियां ईश्वरीय सेवा के लिए समर्पित

    यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में 15 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे PM Modi, अगस्त में प्रस्तावित कार्यक्रम

    खबरें और भी