अवागढ़ किला में बढ़ेगा पर्यटन, पैरामोटर ग्लाइडर उड़ान का सफल परीक्षण
युवराज ऋषिराज सिंह की पहल पर अवागढ़ किले पर पैरामोटर ग्लाइडर उड़ान का सफल परीक्षण किया गया। इसका उद्देश्य जिले में पर्यटन और साहसिक गतिविधियों को बढ़ा ...और पढ़ें

पैरामोटर ग्लाइडर उड़ान का ट्रायल।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, अवागढ़। नगर में अवागढ़ किला पर पैरामोटर ग्लाइडर उड़ान का सफल ट्रायल हुआ। युवराज ऋषिराज सिंह की पहल पर यह ट्रायल किया गया। युवराज ने बताया इस ट्रायल का उद्देश्य जिले में पर्यटन और एडवेंचर गतिविधियों को बढ़ावा देने को इसकी पहल की गई है।
उड़ान देखने के लिए पहुंचे लोग, टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
उन्होंने बताया ट्रायल द्वारा सभी तकनीकी चेक की जा रही है उसके बाद ही जनता के लिए भी यह सुविधा सुचारू की जाएगी। इस उड़ान को करने के लिए एक प्रशिक्षित पायलट के साथ एक बार में एक व्यक्ति उड़ान का आनंद ले सकेगा। क्षेत्र में इस तरह की पैरामोटर ग्लाइडर उड़ान को देखने के लिए काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने इस उड़ान के काफी वीडियो भी बनाए।
काफी चर्चा में रही ये उड़ान
नगर में इस तरह की उड़ान को देखकर काफी चर्चा रही। ट्रायल के समय राजा जितेंद्र पाल सिंह, किसान यूनियन किसान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर, किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव शिव प्रताप सिंह, दीपक चौहान, प्रवेश अग्रवाल, विपिन जैन, वासु अग्रवाल, आगम जैन, विश्वदीप सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।