Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओयो होटल में देह व्यापार: कमरे में युवतियों की हालत में देखकर हैरान रह गई पुलिस, पश्चिम बंगाल की लड़कियों से जिस्मफरोशी

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 03:50 PM (GMT+05:30)

    एटा के मारहरा रोड स्थित ओयो होटल क्लासिक में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल को सील कर दिया है। यह धंधा काफी समय से चल ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में मारहरा रोड पर ओयो होटल क्लासिक में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। छापा मारकर तीन युवतियों को रेस्क्यू कराया गया, जबकि मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

    होटल संचालक की भी पुलिस को तलाश है। मैनेजर और होटल मालिक के विरुद्ध देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। काफी समय से यहां धंधा हो रहा था और पुलिस को शिकायतें मिल रहीं थीं, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने होटल को सील किया है।

    मारहरा रोड स्थित क्लासिक होटल को किया गया सील

    एक सटीक सूचना पर शनिवार रात आठ बजे सीओ सिटी कीर्तिका सिंह के नेतृत्व में देहात कोतवाली पुलिस होटल पर पहुंची। जहां कमरा नंबर 106 और 108 में आपत्तिजनक स्थिति में तीन युवतियां मिलीं। इस दौरान दो पुरुष भी मौजूद थे। युवतियों में एक बुलंदशहर जनपद व दो पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं।

    पश्चिम बंगाल से दोनों युवतियों को कुछ समय पूर्व ही यहां होटल के संचालक ने बुलाया था

    पश्चिम बंगाल से दोनों युवतियों को कुछ समय पूर्व ही यहां होटल के संचालक ने बुलाया था। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो होटल में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई, लेकिन पुलिस ने किसी को भी बाहर नहीं निकलने दिया।

    खबरें और भी

    पहले तो होटल में ही मैनेजर मनवीर निवासी मगथरा थाना सिढ़पुरा जनपद कासगंज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शेष पुरुष और युवतियों को पुलिस ने सरकारी गवाह बना लिया। युवतियों को उनके स्वजन के सिपुर्द किया जाएगा।

    पश्चिम बंगाल और बुलंदशहर से युवतियों को लाकर करा रहे थे धंधा

    मैनेजर से जब पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि विभिन्न माध्यमों से पश्चिम बंगाल से युवतियां यहां लाकर ठहराई गईं। होटल का मालिक भोले पुत्र इंद्रपाल निवासी नगला दुबे फोन पर युवतियों को बुलाकर ग्राहकों का इंतजाम करता था और उनसे पैसा वसूलता था। उसके खाते में कई ऑनलाइन ट्रांसफर की डिटेल मिली जो ग्राहकों ने उसे दिए थे।

    पुलिस पूछताछ में पहले गुमराह करती रही लड़की

    बाद में पैसाें का बंटवारा आपस में कर लिया जाता था और वसूली का एक हिस्सा युवतियों को दिया जाता था। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान पहले तो यह युवतियां पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करती रहीं। मगर सख्ती के आगे उनकी एक नहीं चल पाई।

    पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की डिटेल खंगाली

    पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की डिटेल भी खंगालनी शुरू की है। यह देखा जा रहा है कि ग्राहक के रूप में कौन-कौन होटल में आता-जाता था। यह भी पता चला है कि अधिकांश लोग घंटे दो घंटे रुकते थे और रात में भी होटल में रुकने की व्यवस्था थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने जब होटल की तलाशी ली तो उसमें कई आपत्तिजनक चीजें मिलीं।

    पुलिस ने बरामद की गईं युवतियों को महिला थाना भेज दिया, जबकि पकड़े गए मैनेजर को जेल भेजा गया है। होटल के मालिक के विरुद्ध भी देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन वह भागा हुआ है।

    पुलिस को बड़े नेटवर्क की आशंका

    पुलिस को आशंका है कि यह एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है, जिसके तहत बाहर से युवतियों को बुलाया जाता था। इस नेटवर्क के तार विभिन्न प्रांतों से जुड़े हो सकते हैं, इसलिए पुलिस मामले की तह में जाने का प्रयास कर रही है।

    500 रुपये में कमरा, दो से तीन हजार तक वसूली

    ओयो क्लासिक होटल में 500 रुपये में कमरा उपलब्ध था। प्रति ग्राहक दो से तीन हजार रुपये तक वसूली की जाती थी। अधिकांश ग्राहक एक-दो घंटे तक ही रुकते थे। सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल के दौरान यह कई तथ्य सामने आ रहे हैं। जिनके पास ओयो की फ्रेंचाइजी है वहां ऑनलाइन बुकिंग भी कमरे के नाम पर हो जाती है।

    यह भी पढ़ें- दुल्हन की शर्त सुनकर घूंघट उठाने की हिम्मत नहीं कर सका दूल्हा, बिना सुहागरात के मायके लौटी; आगरा पुलिस भी हैरान

    यह भी पढ़ें- नो एंट्री पास निरस्त, आज रात से सभी भारी वाहनों प्रवेश प्रतिबंधित; आगरा में रूट डायवर्जन

    ओयो होटल क्लासिक में देह व्यापार चल रहा था। शिकायतों के आधार पर छापा मारा गया। इस दौरान तीन युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। होटल मालिक की तलाश की जा रही है। बड़े नेटवर्क की आशंका है, इसलिए उसे ट्रेस किया जा रहा है।

    -

    श्वेताभ पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक।