Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एसएसपी इलामारन ने किया एटा में बड़ा फेरबदल, 177 पुलिसकर्मियों का एक साथ तबादला

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 02:11 PM (GMT+05:30)

    शहर कोतवाली और कोतवाली देहात सहित अन्य थानों में व्यापक फेरबदल किया गया है, जिससे जिले की सभी सर्किलों के पुलिसकर्मी प्रभावित हुए हैं। ...और पढ़ें

    एसएसपी हैं डॉक्टर इलामारन।

    एसएसपी हैं डॉक्टर इलामारन।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, एटा। जिले भर के थानों मैं तैनात आरक्षी और मुख्य आरक्षियों के तबादले कर दिए गए। 177 पुलिसकर्मी तबादलाें से प्रभावित हुए हैं। जो जनपद की सभी सर्किलों के हैं।

    कई साल से थानों में तैनात थे आरक्षी

    एसएसपी डॉक्टर इलामारन ने विभिन्न थाना क्षेत्र में वर्षों से जमे आरक्षी और मुख्य आरक्षियों के तबादले किए हैं। यह आरक्षी और मुख्य आरक्षी कई साल से थानों में तैनात थे। इनमें से कई का कार्यकाल तीन वर्ष से अधिक हो गया था।

    शहर कोतवाली में तैनात करीब डेढ़ दर्ज आरक्षी और मुख्य आरक्षी हटाए

    शहर कोतवाली मैं तैनात लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक आरक्षी और मुख्य आरक्षी हटाए गए हैं। इसी तरह कोतवाली देहात और अन्य स्थानों में भी तैनात पुलिस कर्मियों में व्यापक फेर बदल किया गया है।

    जैनपुरा पहुंचकर एसएसपी ने की लोगों से बात

    एटा एसएसपी ने जलेसर क्षेत्र के गांव जैनपुरा में पहुंचकर लोगों से बातचीत की। आंबेडकर जयंती के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कहा कि सभी लोग किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही इंटरनेट मीडिया व अन्य किसी माध्यम से भ्रामक सूचना प्रसारित की तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    जुलूस और रैलियों पर शांतिपूर्वक तरीके से कराएं कार्यक्रम

    एसएसपी डॉक्टर ईलामारन ने थाना जलेसर के गांव जैनपुरा में भ्रमण कर स्थानीय संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की और उन्हें शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। कहा कि आंबेडकर जयंती के अवसर पर निकलने वाले जुलूस, रैलियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इससे पूर्व एसएसपी ने थाना जलेसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ओयो होटल क्लासिक में छापा: कमरों में युवतियों की हालत देखकर हैरान रह गई एटा पुलिस, पश्चिम बंगाल की लड़कियों से करा रहे थे देह व्यापार

    यह भी पढ़ें- एटा डीएम ने किए प्रशासनिक फेरबदल: एसडीएम, बीडीओ और नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले