Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आधार कार्ड में सुधार कराना हुआ आसान, 1 जून से शुरू हो रही है ये खास ऑनलाइन सुविधा

    Updated: Sun, 24 May 2026 06:28 PM (IST)

    इटावा में विशेष आधार सेवा केंद्र दिव्यांगों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता दे रहा है। 1 जून से आधार की साइट पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविध ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. विशेष आधार सेवा केंद्र पर दिव्यांगों, बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं को मिल रही प्राथमिकता 

    2. आगामी एक जून से आधार की साइट पर मिलने लगेगी आनलाइन अपाइमेंट की सुविधा

    जागरण संवाददाता,इटावा। आधार में संशोधन कराने के लिए लाेगों को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। नगर में फर्रुखाबाद रोड, विवेक विहार में विशेष आधार सेवा केंद्र एक माह से कार्य कर रहा है। आधार केंद्र के मैनेजर अर्पित ने बताया कि केंद्र पर रोजाना करीब 150 से अधिक लोग आधार बनवाने या संशोधन करवाने आ रहे हैं।

    दिव्यांग, बुर्जुगों, गर्भवती महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर है। आगामी एक जून से आधार की साइट पर जिला इटावा पर आनलाइन एपाईमेंट ले सकते हैं।


    उन्होंने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए आधार केंद्र पूरी तरह एअर कंडीशनर्स है और पीने के लिए आरओ का पानी समेत सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। चार काउंटरों पर आधार बनाने का कार्य तथा तीन काउंटरों पर कागजातों की जांच की जाती है।केंद्र शनिवार व रविवार को भी सुबह 9:30 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुलता है। संशोधन कराने के लिए 75 रुपये 18 साल से ऊपर वालों के लिए 125 रुपये शुल्क है, जबकि पांच से 15 साल तक का अपडेट निश्शुल्क है।

    गौरतलब हो कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए राज्य व्यापी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत उन बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) पूरा करने पर बल दिया जा रहा है, जो सात और 17 साल के हो चुके हैं। लेकिन आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट नहीं कराया हैं। यह अपडेट आधार के अंतर्गत आवश्यक है।

    माता-पिता या अभिभावक आधार सेवा केंद्र पर अपने बच्चे का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट करवा सकते हैं। यह सेवा बच्चों के लिए निश्शुल्क है। बच्चे के आधार में पांच वर्ष की आयु प्राप्त करने पर पहला और 15 वर्ष की आयु प्राप्त होने पर दूसरा बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आईरिस और फोटोग्राफ) अनिवार्य रूप से अपडेट किया जाना चाहिए। बच्चों के बायोमेट्रिक डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए एमबीयू का समय पर पूरा होना जरूरी है। यदि अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) समय पर पूरा नहीं किया जाता है, तो वर्तमान नियमों के अनुसार आधार संख्या को निष्क्रिय किया जा सकता है।

    यह अपडेट स्कूल में प्रवेश, प्रवेश परीक्षाओं के लिए पंजीकरण, छात्रवृत्ति का लाभ उठाने, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने में आधार के निर्बाध उपयोग को सुनिश्चित करता है। माता-पिता, अभिभावक अपने बच्चों, आश्रितों के बायोमेट्रिक्स को आधार में प्राथमिकता के आधार पर अपडेट कराएं। साथ ही सेंटर पर किसी भी उम्र के व्यक्ति का नया आधार भी बनवा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- इटावा हाईवे पर डंपर से टकराई बस: पीछे से आई दूसरी बस ने सड़क पर खड़े यात्रियों को रौंदा; कानपुर के इंजीनियर व व्यापारी की मौत