Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इटावा में मकान बनाने को लेकर खूनी विवाद, झड़प में 50 साल के युवक की हुई मौत

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 01:31 PM (IST)

    इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के चिकनी गांव में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में 50 वर्षीय विनय कुमार की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव क ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. मकान निर्माण विवाद में 50 वर्षीय अधेड़ की हत्या।

    2. कुल्हाड़ी से हमला कर विनय कुमार को मारा गया।

    3. पुलिस जांच में जुटी, आरोपितों की तलाश जारी।

    जागरण संवाददाता, इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम चिकनी में मंगलवार सुबह मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में 50 वर्षीय अधेड़ की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

    मृतक की पहचान विनय कुमार उर्फ वकील पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम चिकनी के रूप में हुई है। आरोप है कि गांव के ही कुछ नामजद लोगों ने विवाद के दौरान उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही बकेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय इटावा भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा आरोपितों की तलाश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- इटावा के भरथना में चाय की दुकान में सिलिंडर धमाका, आग लगने से मची अफरातफरी