इटावा में बहन के घर जा रहे बाइक सवार युवक की सांड से टकराकर मौत, परिवार में कोहराम
आगरा-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फुलरई गांव के सामने एक आवारा सांड से बाइक टकराने से 24 वर्षीय युवक आकाश की मौत हो गई। ...और पढ़ें

आकाश, फाइल फोटो
HighLights
आगरा-इटावा हाईवे पर सांड से टकराई बाइक।
फुलरई गांव के सामने हुआ दर्दनाक हादसा।
24 वर्षीय युवक आकाश की मौके पर मौत।
संवाद सहयोगी, इटावा। आगरा-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात फुलरई गांव के सामने आवारा सांड से बाइक टकराने से युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बहन के घर सिरसागंज जा रहा था।
नगला कुआं निवासी 24 वर्षीय आकाश गुरुवार रात अपनी बहन के घर सिरसागंज जा रहा था। रात करीब 9 बजे जैसे ही वह फुलरई गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचा तभी अचानक एक सांड हाईवे पर आ गया। इससे उसकी बाइक सांड से टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आकाश बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रुप से घायल हो गया। हाईवे पर पर पट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी भ्भिजवाया। वहां अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचनपा मिलते ही स्वजन रोते-बिलखते सीएचसी पहुंच गए। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक वर्ष के मासूम बेटे को छोड़ गया है। स्वजन के अनुसार आकश चेन्नई में एक कंपनी में नौकरी करता था, आठ दिन पहले घर लौटा था। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया स्वजन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनन को सौंप दिया है।