इटावा में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई स्लीपर बस, 20 यात्री घायल; एक गंभीर
आगरा-इटावा नेशनल हाईवे पर धौलपुर ओवरब्रिज के पास दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस चालक को झपकी आने से पलट गई। हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए, जिनमें से ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
दिल्ली जा रही स्लीपर बस हाईवे पर पलटी।
चालक को झपकी आने से हुआ बड़ा हादसा।
करीब 20 यात्री घायल, एक की हालत गंभीर।
जागरण संवाददाता, इटावा। आगरा-इटावा नेशनल हाईवे पर धौलपुर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार तड़के करीब 1:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।
हादसे में बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए, जिनमें एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसवंतनगर पहुंचाया गया। घायल जनपद हमीरपुर व जालौन के रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें- इटावा में ग्राम पंचायतों में नहीं रुकेंगे रूटीन के काम, समय से होगा भुगतान
सीएचसी जसवंतनगर में चिकित्सकों की टीम ने घायलों का उपचार शुरू किया। गंभीर रूप से घायल यात्री का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बस को हटवाकर यातायात सुचारु कराया तथा हादसे की जांच शुरू कर दी है।