Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इटावा में गैस टैंकर से टक्कर के बाद डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में जा पहुंची बस, पांच यात्री घायल

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 12:04 PM (IST)

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इटावा के पास देर रात एक निजी बस और गैस टैंकर की टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस-टैंकर की टक्कर।

    2. चालक को नींद आने से हुआ बड़ा हादसा।

    3. पांच लोग घायल, एक की हालत गंभीर।

    जागरण संवाददाता, इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात गांव नगला सवी पूर्वी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोंडा से दिल्ली जा रही एक निजी बस के चालक को अचानक नींद का झोंका आ गया, जिससे बस अनियंत्रित हो गई।

    रफ्तार तेज होने के कारण बस डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा पहुंची और सामने से आ रहे गैस से भरे एक टैंकर से टकरा गई। इस टक्कर में बस सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

    जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त बस में चालक और परिचालक समेत कुल 38 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश लोग सो रहे थे।

    बस को चालक शुभेल सिंह (निवासी केलाबाड़ा, मुजफ्फरनगर) और परिचालक सुनील ओझा (निवासी गोलवी, जिला भिंड, मध्य प्रदेश) गोंडा से दिल्ली लेकर जा रहे थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे की रेस्क्यू टीम ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

    यह भी पढ़ें- जेवर में भीषण सड़क हादसा, धान की रोपाई कर लौट रहे बिहार के 3 मजदूरों को स्कॉर्पियो ने कुचला

    खबरें और भी