Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Tourism: सुमेर सिंह किला बनेगा नया ईको-टूरिज्म डेस्टिनेशन, 1.08 करोड़ रुपये से इटावा को मिलेगी नई पर्यटन पहचान

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 06:15 AM (IST)

    इटावा का ऐतिहासिक सुमेर सिंह किला 1.44 करोड़ रुपये की लागत से एक प्रमुख ईको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसके लिए 1.08 करोड़ रुपये जा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सुमेर सिंह किला बनेगा इटावा का प्रमुख ईको-टूरिज्म हब।

    2. 1.44 करोड़ की लागत से होगा किले का कायाकल्प, 1.08 करोड़ जारी।

    3. पर्यावरण संरक्षण के साथ आधुनिक पर्यटन सुविधाएं होंगी विकसित।

    जागरण संवाददाता, इटावा। इटावा के ऐतिहासिक सुमेर सिंह किला परिसर को प्रदेश के प्रमुख ईको-टूरिज्म स्थलों में विकसित किया जाएगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को समान प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में करीब 1.44 करोड़ रुपये की लागत से सुमेर सिंह किला क्षेत्र का कायाकल्प कराया जा रहा है।

    इसके लिए 1.08 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। परियोजना का उद्देश्य किले की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा प्रकृति के अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देना है।

    प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ावा

    मंत्री ने बताया कि परियोजना के तहत 400 वर्गमीटर क्षेत्र में ग्रीन पेवर ब्लाक, वेल डेवलपमेंट, बैठने के स्थानों के आसपास पौधारोपण, अग्रभाग में मजबूत दीवार और आकर्षक रेलिंग का निर्माण कराया जाएगा। इससे परिसर का प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ने के साथ वर्षा जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को भी मजबूती मिलेगी।

    आधुनिक फूड कोर्ट होगा विकसित

    पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक फूड कोर्ट भी विकसित किए जाएंगे, जहां स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेने की व्यवस्था होगी। साथ ही अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। परिसर में स्टोन साइनेज, थीम आधारित बेंच, थीम पेंटिंग वाल और भव्य प्रवेश द्वार तैयार किए जाएंगे, ताकि पर्यटकों को किले के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व की जानकारी मिल सके।

    खबरें और भी

    Etawah Heritage Site Sumer Singh Fort

    राजा सुमेर सिंह किले पर निर्माणाधीन गेस्ट हाउस। सूचना विभाग 

    सोलर लाइटों से परिसर होगा प्रकाशमान

    पर्यावरण संरक्षण के लिए एफआरपी बायो-डाइजेस्टर लगाए जाएंगे, जिससे अपशिष्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन होगा, जबकि सोलर लाइटों से ऊर्जा संरक्षण के साथ रात्रि में भी परिसर प्रकाशमान और सुरक्षित रहेगा।

    इटावा के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

    मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल पर्यटन स्थलों का विकास करना नहीं, बल्कि उनकी मूल विरासत को अक्षुण्ण रखते हुए भविष्य की पीढ़ियों के लिए संरक्षित करना भी है। इस परियोजना से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और जनपद की पर्यटन पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती मिलेगी।

    ये भी होगा खास

    उन्होंने बताया कि परियोजना अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। वेस्ट फेसिंग बैंक्वेट हाल, अत्याधुनिक पाथवे तथा रेस्टोरेंट ब्लाक-1 का निर्माण कार्य लगभग 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है। सभी कार्य पूरे होने के बाद सुमेर सिंह किला इतिहास, प्रकृति और आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का उत्कृष्ट संगम बनकर पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा।

    यह भी पढ़ें- तीन बार बदला NEET Result.. पहले 609, फिर 540 और आखिर में 167, कानपुर की छात्रा का OMR शीट में गड़बड़ी का आरोप