विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर की छात्रा का आरोप-NEET में तीन बार बदले अंक, NTA ने कहा- आरोप पूरी तरह गलत

Published: Fri, 17 Jul 2026 09:38 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2026 09:42 AM (IST)

कानपुर की छात्रा आर्या सिंह का नीट परिणाम तीन बार बदला गया, पहले 609, फिर 540 और अंत में 167 ...और पढ़ें

ये फोटो एआई जनरेटेड है।

ये फोटो एआई जनरेटेड है।

HighLights

  1. कानपुर की छात्रा आर्या सिंह का आरोप ; नीट में स्कोर बदला

  2. एनटीए और शिक्षा मंत्रालय से शिकायत, ईमेल से मांगा जवाब

  3. एनटीए के महानिदेशक (डीजी) ने छात्रा के आरोपों को बताया गलत

जागरण संवाददाता, कानपुर। NEET 2026 Result: नेशनल एलिजबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट (नीट) के परिणाम को लेकर छात्रा आर्या सिंह का आरोप है कि उनका परिणाम तीन बार बदला गया। परीक्षा के बाद जारी ओएमआर शीट व फाइनल आंसर-की के मिलान में 609 अंक थे, फिर 540 अंक दिखाए गए और बाद में यह स्कोर 167 अंक पर पहुंच गया।

छात्रा ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को ईमेल भेजकर की है व कोर्ट जाने की भी बात कही है। वहीं, एनटीए ने छात्रा के आरोपों को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि उनका स्कोरकार्ड फर्जी है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया या अन्य प्लेटफार्म पर दिखाया जा रहा स्कोरकार्ड व ओएमआर शीट भी गलत है।

यह उम्मीदवार की असली ओएमआर शीट नहीं है। वास्तविक ओएमआर शीट का सही ढंग से मूल्यांकन करके उसी के अनुसार आधिकारिक स्कोरकार्ड जारी किया गया है। क्यूआर कोड की जांच में पता चला है कि उसका 540 अंकों वाला स्कोरकार्ड फर्जी है।

 NEET Result Aarya

आर्या सिंह । स्वयं

छात्रा ने लगाया ये आरोप

पनकी निवासी आर्या सिंह और उनके पिता राकेश कुमार सिंह का आरोप है कि 21 जून को आयोजित री-नीट के परिणाम जारी करने में गड़बड़ी की गई है। एनटीए की ओर से जारी ओएमआर शीट पर चैलेंज किया तो दूसरी अपडेटेड ओएमआर शीट जारी की गई, लेकिन उसका सीरियल नंबर बदल दिया। आर्या ने एनटीए और शिक्षा मंत्रालय को सभी साक्ष्यों ओएमआर शीट, चैलेंज प्रूफ, अपडेटेड ओएमआर व आंसर-की के साथ ईमेल भेजकर जवाब मांगा है। 

यह भी पढ़ें- IIT Kanpur Convocation: परिवार के पहले IITian बने सागर, कैंपस प्लेसमेंट में मिला Apple का सपनों वाला ऑफर

यह भी पढ़ें- IIT Kanpur से भारत के भावी अंतरिक्ष महायुग का शंखनाद, 18 जुलाई को लॉन्च होगा निजी कंपनी का पहला ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1'