Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इटावा सफारी पार्क में शेरनी नीरजा ने राधिका की काटी पूंछ, मथुरा से बुलाई गई वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 12:28 AM (IST)

    इटावा सफारी पार्क में शेरनी नीरजा ने राधिका की पूंछ काट ली, जिसके बाद तत्काल उपचार शुरू किया गया और मथुरा से विशेषज्ञ बुलाए गए हैं। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. शेरनी नीरजा ने राधिका की पूंछ काटी, उपचार जारी।

    2. मथुरा से वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई।

    3. मुरादाबाद से रेस्क्यू किया गया तेंदुआ सफारी लाया गया।

    जागरण संवाददाता, इटावा। इटावा सफारी पार्क के ब्रीडिंग सेंटर में गुरुवार रात एक अप्रत्याशित घटना सामने आई। बब्बर शेरनी नीरजा ने अपने नाइट सेल के बगल में रखी गई शेरनी राधिका की पूंछ काट ली।

    घटना के बाद सफारी पार्क के वन्यजीव चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू कर दिया है। शेरनी राधिका अपने सेल में लेटी हुई थी उसकी पूंछ बगल में रह रही शेरनी नीरजा के सेल में चली गई। नीरजा ने अचानक गुस्से में आकर राधिका की पूंछ को मुंह से काट डाला।

    सफारी प्रशासन के अनुसार, शेरनी राधिका का इलाज लगातार किया जा रहा है। बेहतर उपचार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, मथुरा से वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम को भी बुलाया गया है।

    उधर, गुरुवार को मुरादाबाद वन प्रभाग के ग्राम अनियारी करीम, तहसील कांठ से रेस्क्यू किए गए एक नर तेंदुए को भी इटावा सफारी पार्क लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वन्यजीव चिकित्सालय में रखा गया है। उसकी गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है। उसकी उम्र दो वर्ष है।

    सफारी पार्क के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि दोनों वन्यजीवों की स्थिति पर चिकित्सकों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यक उपचार किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- इटावा में गैस टैंकर से टक्कर के बाद डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में जा पहुंची बस, पांच यात्री घायल