इटावा में सीएम योगी के दौरे से पहले सपा-कांग्रेस के कई नेता हाउस अरेस्ट, पुलिस ने की नजरबंदी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इटावा दौरे से पहले पुलिस ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कई नेताओं को उनके आवासों पर नजरबंद कर दिया है। यह कार्रवाई सप ...और पढ़ें

सीएम योगी के दौरे से पहले सपा-कांग्रेस के कई नेता हाउस अरेस्ट।
HighLights
सीएम योगी के इटावा दौरे से पहले सपा-कांग्रेस नेता नजरबंद।
पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया।
सपा के काले झंडे दिखाने के आह्वान के बाद कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित इटावा दौरे से पहले पुलिस प्रशासन ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कई नेताओं को उनके आवासों पर नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी ने मुख्यमंत्री का घेराव कर काले झंडे दिखाने का आह्वान किया था, जिसके बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया।
पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य 'बबलू', जिला महासचिव वीरू भदौरिया, गोपाल यादव, सरिता यादव सहित कई सपाइयों को उनके घरों पर नजरबंद कर दिया। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, पल्लव दुबे, राशिद खान समेत कई कांग्रेस नेताओं को भी हाउस अरेस्ट किया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो सके। जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।