Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सपा फर्जी पीडीए की बात करती है, सत्ता में आने के लिए बेकरार', उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने प्रयागराज में किया कटाक्ष

    By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 26 Jul 2026 03:47 PM (IST)

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में सपा के 'फर्जी पीडीए' पर निशाना साधा। कहा कि सपा सत्ता में आने के लिए बेकरार है। 2027 में भाजपा की जी ...और पढ़ें

    प्रयागराज के सोरांव में गंगापार इकाई के कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान डिप्टी सीएम को सम्मानित किया गया। जागरण

    प्रयागराज के सोरांव में गंगापार इकाई के कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान डिप्टी सीएम को सम्मानित किया गया। जागरण

    HighLights

    1. सोरांव में गंगापार इकाई के कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद

    2. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दो दिनों के प्रयागराज प्रवास पर हैं

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो दिन के प्रयागराज प्रवास पर हैं। वह भाजपा की ओर से चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा करेंगे। सोरांव में गंगापार इकाई के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान उन्होंने कहा, सपा फर्जी पीडीए की बात करती है। वह सत्ता में आने के लिए बेकरार है। इन्हें राष्ट्रवादी ताकतें चुभ रही हैं।

    दावा किया- प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी 

    उन्होंने दावा किया कि 2027 में जनता फिर काम को चुनेगी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। डबल इंजन से क्षेत्र का विकास होगा। जो विकास का पहिया घूम रहा है वह चलता रहे, इसके लिए भी भाजपा की जीत जरूरी है। सोरांव को उप मुख्यमंत्री ने अपनी कर्म भूमि बताया। कहा, 2014 में मुझे यहां की जनता ने सांसद बनाया।

    हंडिया और प्रतापपुर में सुधार की बताई जरूरत 

    2017 की पार्टी की जीत की चर्चा करते हुए कहा, पहले पूरे प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर थी। युवाओं, महिलाओं, किसानों की तमाम कल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार होता था। अब ऐसा नहीं है। कहा कि 2017 में सोरांव, फाफामऊ, फूलपुर तो जीते, लेकिन हंडिया और प्रतापपुर हार गए। अब इसमें सुधार करते हुए 2027 में गंगापार की सभी पांच सीटों को जीतना होगा। अभी से लग जाएं।

    इन कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे केशव 

    इसके बाद उप मुख्यमंत्री गारापुर में ग्राम चौपाल में शामिल होंगे। यहां विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसी क्रम में सहसों में नए विकासखंड भवन का लोकार्पण करेंगे। उसके बाद विशिष्टजनों के यहां गृह संपर्क करेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज मंडल के चार जिलों में 70 हजार करोड़ की परियोजनाओं में देरी, तय होगी जिम्मेदारी; होगी कार्रवाई

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में यमुना तट पर बनेगा आठ मंजिला आलीशान होटल, पर्यटकों को कम कीमत पर ठहरने-भोजन की व्यवस्था रहेगी