इटावा में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर
इटावा में चौबिया थाना क्षेत्र के लोहिया पथ पर रविवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पु ...और पढ़ें

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत।
HighLights
इटावा में ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर।
हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत।
एक युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
संवाद सूत्र, बरालोकपुर। इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर चौबिया थाना क्षेत्र में लोहिया पथ के समीप रविवार रात 9 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैफई अस्पताल भेजा।
बताया गया कि नगला कड़ोरी, थाना चौबिया निवासी प्रेमराज यादव (35) पुत्र महेश और गुड्डू यादव (42) पुत्र पदम सिंह तथा नगला सिया, थाना कुर्रा, मैनपुरी निवासी कुलदीप यादव (35) पुत्र जगदीश चंद्र रविवार रात करीब 9 बजे पल्सर बाइक से किशनी, मैनपुरी की ओर जा रहे थे।
लोहिया पथ के समीप सामने से इटावा की ओर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चौबिया पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर थानाध्यक्ष चौबिया महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सैफई भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने कुलदीप यादव और गुड्डू यादव को मृत घोषित कर दिया। प्रेमराज यादव का उपचार चल रहा है।
खबरें और भी
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को चालक समेत हिरासत में ले लिया है। बताया गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर अरबी लदी हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- बाराबंकी सड़क हादसे में दो कांवडियों की मौत, तीन की हालत गंभीर