इटावा में पति से कहासुनी के बाद जहरीला पदार्थ खाने से महिला कांस्टेबल की मौत, सैफई में थी तैनात
इटावा पुलिस लाइन में पति से बच्चों को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक महिला कांस्टेबल प्रियंका ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें सैफई विश्वविद्यालय ले जाया ...और पढ़ें

पति से कहासुनी के बाद जहरीला पदार्थ खाने से महिला कांस्टेबल की मौत।
HighLights
इटावा में महिला कांस्टेबल ने जहरीला पदार्थ खाया।
पति से बच्चों को लेकर हुई थी कहासुनी।
सैफई विश्वविद्यालय में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
संवाद सहयोगी, सैफई। इटावा पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रविवार देर रात पति से कहासुनी के बाद महिला कांस्टेबल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सैफई थाने में तैनात 2019 बैच की महिला कांस्टेबल प्रियंका पत्नी रजत मूलरूप से रामगढ़, पोस्ट नुकुड़, जिला सहारनपुर की रहने वाली थीं। वह सैफई थाने के साथ ग्राम न्यायालय सैफई में ड्यूटी करती थीं। करीब छह माह की छुट्टी के बाद कुछ दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटी थीं।
वह पति रजत और दो बेटियों के साथ इटावा पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रहती थीं। उनकी एक बेटी तीन वर्ष और दूसरी एक वर्ष की है। रविवार देर रात पति-पत्नी के बीच बच्चों को लेकर किसी बात पर कहासुनी हुई।
इसके बाद प्रियंका बाथरूम में चली गईं और जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उन्होंने पति को इसकी जानकारी दी। हालत बिगड़ने पर उन्हें उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ग्रामीण और एसपी सिटी ने भी सैफई पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शव को विश्वविद्यालय के शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें और भी
पति रजत ने दैनिक जागरण को बताया कि घर में बच्चों को लेकर बातचीत हुई थी। कोई बड़ी बात नहीं हुई थी। इसके बाद वह रोने लगीं। फोन पर बात करते समय रजत भी भावुक हो गए और रोने लगे। इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया।