Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मौलाना जर्जिस ने भगवान श्रीकृष्ण को बताया 5 वक्त का नमाजी, VHP ने की कार्रवाई की मांग

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 06:40 AM (IST)

    मौलाना जर्जिस ने भगवान श्रीकृष्ण को पांच वक्त का नमाजी बताकर विवाद खड़ा कर दिया है। इस बयान पर विश्व हिंदू परिषद ने कड़ी आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मौलाना जर्जिस ने भगवान श्रीकृष्ण को नमाजी बताया।

    2. विहिप ने बयान को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कहा।

    3. मौलाना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

    जागरण संवाददाता, इटावा। विवादास्पद टिप्पणियों के लिए चर्चित मौलाना जर्जिस एक बार फिर विवादों में हैं। हाल ही में इंटरनेट पर उनका एक बयान प्रचलित हुआ है, जिसमें वे भगवान कृष्ण को पांच वक्त का नमाजी बता रहे हैं।

    यह वीडियो झारखंड में जून महीने में दी गई उनकी तकरीर का बताया जा रहा है। मौलाना जर्जिस शहर के पचराहा मुहल्ला में रहते हैं। उन्होंने वीडियो में एक श्लोक भी पढ़ा है जिसमें उन्होंने कहा है कि कृष्ण अर्जुन से कह रहे हैं कि जब ईश्वर की पूजा करो तो पूरे शरीर का योग करो। मौलाना के इस बयान के बाद हिंदू संगठनों में तीव्र प्रतिक्रिया हुई है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मौलाना के खिलाफ विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।

    विहिप के जिला अध्यक्ष अमित दीक्षित ने पत्रकारों से कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में अनर्गल एवं तथ्यहीन बयान देना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला भी है।

    उन्होंने कहा कि जो लोग बिना प्रमाण और गंभीर अध्ययन के इस प्रकार के विचित्र दावे करते हैं, वे समाज में भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे हैं। अत्यधिक बौद्धिक प्रदर्शन की लालसा कभी-कभी व्यक्ति को वास्तविकता से दूर ले जाती है, जिससे असंगत एवं फालतू बयान सामने आते हैं।

    उन्होंने यह भी कहा कि श्रीकृष्ण किसी विवाद का विषय नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की श्रद्धा और सनातन परंपरा के केंद्र हैं। मौलाना सस्ती लोकप्रियता के लिए इस प्रकार के बयान देते हैं, जिस पर विश्व हिंदू परिषद कड़ा विरोध दर्ज करता है। उन्होंने यह भी कहा कि मौलाना के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई इस प्रकार की गलती न करे।

    यह भी पढ़ें- अवैध संबंध में खून से रंगे हाथ! इटावा में प्रेम प्रसंग में पति की हत्या, पत्नी हिरासत में