Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इटावा में दिल दहला देने वाला हादसा: दीवार के छेद में छिपे सांप ने मां-बेटी को डसा, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीर

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 08:12 PM (IST)

    इटावा के नगला छोला गांव में दीवार के छेद में छिपे सांप ने हेयर क्लेचर निकालते समय मां-बेटी को डस लिया। इस घटना में 11 वर्षीय बेटी ईशा की अस्पताल ले जा ...और पढ़ें

    ईशा। फाइल फोटो स्वजन

    ईशा। फाइल फोटो स्वजन

    HighLights

    1. इटावा के नगला छोला गांव में मां-बेटी को सांप ने डसा।

    2. दीवार के छेद में रखे हेयर क्लेचर निकालते समय हुई घटना।

    3. 11 वर्षीय बेटी ईशा की मौत, मां फूलमती की हालत गंभीर।

    संवाद सहयोगी, भरथना (इटावा)। इटावा में ग्राम नगला छोला में शनिवार रात दीवार के छेद में छिपे बैठे जहरीले सांप ने बालाें में लगाने वाले हेयर क्लेचर उठाते समय मां-बेटी को डस लिया। अस्पताल ले जाते समय 11 वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में मां को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। मां को एंटीवेनम दिया गया है।

    नगला छोला गांव के रहने वाले नरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे उनकी 11 वर्षीय पुत्री ईशा घर की दीवार के एक छेद में रखा बालों में लगाने वाला हेयर क्लेचर निकालने के लिए हाथ डाल रही थी। उसी दौरान छेद में छिपे बैठे सांप ने उसे डस लिया। ईशा को शुरुआत में यह समझ नहीं आया कि उसे सांप ने काटा है। हाथ से खून आने पर उसने अपनी मां फूलमती को घटना की जानकारी दी।

    बेटी की बात सुनकर जब फूलमती हेयर क्लिप निकालने के लिए उसी छेद में हाथ डालने लगीं, तभी सांप ने उन्हें भी डस लिया। इसके बाद उन्हें स्थिति का आभास हुआ और परिवार में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में मां-बेटी दोनों की हालत बिगड़ने लगी। स्वजन दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना लेकर पहुंचे।

    प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डाक्टर ने 11 वर्षीय बालिका ईशा को मृत घोषित कर दिया जबकि महिला फूलमती की हालत गंभीर होने पर उन्हें उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार जारी है और हालत गंभीर बनी हुई है।

    खबरें और भी

    ईशा की मौत से स्वजन पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। नरेन्द्र ने बताया कि ईशा छह बेटियों और एक बेटे के बीच चौथे नंबर की थी औरर कक्षा सात में पढ़ती थी। पढ़ने में बेटी होशियार थी। सांप के मां-बेटी के डसने की घटना की जानकारी से गांव के लोगों में शोक का माहौल है।

    यह भी पढ़ें- इटावा सफारी पार्क में शेरनी की दहाड़, नीरजा ने राधिका की काट ली पूंछ, मथुरा के विशेषज्ञों ने संक्रमण की आशंका पर उठाया ये कदम

    यह भी पढ़ें- इटावा में जमीन विवाद को लेकर महिला की पीट-पीटकर हत्या, डेढ़ माह पहले पत्नी की हत्या मामले में जेल से छूटा था आरोपी