यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'धर्म की मार्केटिंग कर रही भाजपा', शिवलिंग पर हाथ धोने के मामले पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया BJP का घेराव
Swami Prasad Maurya भारतीय जनता पार्टी श्रीराम के माध्यम से राम की मार्केटिंग कर रही है। धर्म के नाम पर लोगों की आंखों में धूल झोंकी जा रही है। इसीलि ...और पढ़ें

Swami Prasad Maurya जागरण संवाददाता, इटावा : भारतीय जनता पार्टी की हिंदू धर्म में कोई आस्था नहीं है। वह सिर्फ धर्म की मार्केटिंग कर रही है। भगवान राम की भी मार्केटिंग कर रही है। भगवान राम कोई नए नहीं हैं। भाजपा अभी हाल ही में सत्ता में आई है। हजारों साल से राम के प्रति लोगों का लगाव है और भावना जुड़ी हुई है।
भारतीय जनता पार्टी श्रीराम के माध्यम से राम की मार्केटिंग कर रही है। धर्म के नाम पर लोगों की आंखों में धूल झोंकी जा रही है। इसीलिए मर्यादा, आस्था व भगवान भी इनके लिए मान्य नहीं रखते। शिवलिंग पर हाथ धोने का कृत्य है भी घटिया कृत्य है।
यह बात सपा के प्रदेश महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने कही। वे जिला कारागार में निरुद्ध सपा नेता मनीष यादव पतरे (Manish Yadav Patre) से मुलाकात करने आए थे। उसके बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने विगत दिनों फर्जी मुठभेड़ (Fake Encounter in UP) दिखाकर पतरे की गिरफ्तारी का नाटक किया और तमंचा दिखाकर मनीष यादव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। भाजपा सरकार सपा के हजारों कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेज रही है। भाजपा यह परंपरा डाल रही है जो उचित नहीं है। शायद उसको इस बात का भ्रम है कि वो सत्ता से कभी नहीं हटेगी।
खबरें और भी
जी-20 सम्मेलन (G-20 Summit India) के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी इस प्रकार से बहुत से सम्मेलन हो चुके हैं। एक भी उद्योग की स्थापना नहीं हुई, देश व प्रदेश का नौजवान दिनोंदिन बेरोजगार होता जा रहा है। दो करोड़ नौजवानों को सरकारी नौकरी देने वाली भाजपा सरकार ने कई करोड़ नौजवानों को बेरोजगार बना दिया। सरकारी विभागों को उद्याोगपतियों को बेच रही है।