Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPUMS इटावा में खुलेगा 50 सीटों वाला डेंटल कॉलेज, योगी सरकार ने दी मंजूरी

    Updated: Wed, 20 May 2026 09:03 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस) इटावा में 50 सीटों वाले डेंटल कॉलेज की स्थापना को शासन से मंजूरी मिल गई है। ...और पढ़ें

    आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में 50 सीटों वाले डेंटल कालेज को शासन की मंजूरी

    आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में 50 सीटों वाले डेंटल कालेज को शासन की मंजूरी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस) में 50 सीटों वाले डेंटल कॉलेज की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश शासन ने डेंटल कालेज स्थापना को स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और संस्थागत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    डेंटल कॉलेज शुरू होने से विश्वविद्यालय में दंत चिकित्सा शिक्षा का दायरा बढ़ेगा। साथ ही डेंटल साइंस से जुड़े शोध, प्रशिक्षण और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को भी मजबूती मिलेगी। 50 सीटों वाले इस कालेज से प्रदेश के साथ अन्य क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी डेंटल शिक्षा के लिए नया विकल्प उपलब्ध होगा।

    शासन की स्वीकृति मिलने के बाद अब डेंटल कॉलेज की स्थापना से संबंधित प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। कॉलेज स्थापित होने पर ओरल हेल्थ, दंत रोग उपचार और डेंटल सर्जरी से जुड़ी पढ़ाई व शोध कार्यों को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

    विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार डेंटल कॉलेज शुरू होने से चिकित्सा शिक्षा के ढांचे का विस्तार होगा और क्षेत्रीय स्तर पर दंत चिकित्सा सेवाओं को भी लाभ मिल सकता है। यह संस्थान भविष्य में डेंटल शिक्षा और शोध के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हो सकता है। कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह ने बताया कि शासन की स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- इटावा में 'दूध वाली बाल्टी' से 30 लाख की चोरी, INSTA प्रेमी के चक्कर में नौकरानी ने रिटायर्ड SDO के घर से पार किए जेवर